Site icon News1India

कुशीनगर में DJ की धमक से युवक की मौत, परिवार में गर्माया गुस्सा

Kushinagar

Kushinagar : कुशीनगर जिले के दुदही कस्बे में आयोजित डोल मेले में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मेले में डीजे की तेज आवाज ने उसे प्रभावित किया। ​परिजनों का आरोप है कि तेज गति से डीजे बजाने के कारण युवक की मौत हुई है।​

मृतक युवक को गंभीर अवस्था में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है और डीजे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बेहद तेज़ आवाज़ में बज रहा था डीजे

परिजनों ने आरोप लगाया कि दुदही में आयोजित डोल मेले में मानक के विपरीत आर्केस्ट्रा में डीजे बजाया जा रहा था। युवक इस मेले में मूंगफली बेचने गया था, लेकिन तेज डीजे की आवाज के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। शासन द्वारा निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक डीजे बजाए जाने की बात परिजनों ने उठाई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोग केवल तमाशा देखते रहे और कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें : Karva Chauth पर हाथों को सजाने के लिए ये मेहंदी डिजाइन हैं सबसे बेस्ट, जानें आपके लिए कौन-सा सही

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे में दशहरे के अवसर पर डोल मेला आयोजित किया गया था। यह घटना उत्सव के माहौल में एक बड़ा दुःख लेकर आई है, जिसके कारण लोग सुरक्षा और नियमों के पालन की आवश्यकता पर विचार कर रहे हैं।

Exit mobile version