70 फीट ऊंची पहाड़ी से ले रही थी सेल्फी, अचानक पैर फिसलकर नीचे गिरी महिला एम्स में भर्ती, मनसा देवी आई थी घूमने

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला 70 फीट ऊँची पहाड़ी से गिर गई। यह हादसा सेल्फी लेते समय हुआ। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Haridwar Mansa Devi

Haridwar Mansa Devi : हरिद्वार से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक महिला जो सेल्फी ले रही थी, अचानक एक 70 फीट ऊँची पहाड़ी से गिर गई। इस गिरने के बाद महिला की स्थिति गंभीर है। पहले उसे जिला अस्पताल लाया गया, और बाद में उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह हादसा हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के निकट हुआ।

ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही महिला

सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और कमेंट्स हासिल(Haridwar Mansa Devi) करने के लिए लोग अक्सर अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। ऐसा ही एक उदाहरण हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के निकट देखने को मिला। एक महिला जो अपने परिवार के साथ मनसा देवी के दर्शन के लिए आई थी, पहाड़ी के पास सेल्फी ले रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊँची पहाड़ी से गिर गई। ​महिला को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मनसा देवी घूमने गई थी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती

सूत्रों के अनुसार, 28 वर्षीय महिला मुजफ्फरनगर की निवासी है। वह अपने परिवार के साथ मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद, महिला पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगी और अचानक नीचे गिर गई। महिला के गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और उसके परिजनों ने चीख-पुकार करनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया, और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति के कारण, उसे ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार, महिला की स्थिति अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version