Saturday, March 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Kashipur: प्राइवेट अस्पताल में ACMO के साथ मारपीट, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Web Desk by Web Desk
January 4, 2023
in उत्तराखंड
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ACMO के साथ मारपीट का आरोप।अपनी पत्नी और पुत्र का इलाज कराने के दौरान जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने निजी अस्पताल के स्टॉफ पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है।ACMO द्वारा अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पत्नी और पुत्र के इलाज के दौरान ACMO के साथ अभद्रता

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से देर रात एक मामला सामने आया है। जहां देर रात एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी और पुत्र का इलाज कराने के दौरान जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी(ACMO) ने निजी अस्पताल के स्टॉफ पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तपन शर्मा ने विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और एसीएमओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

RELATED NEWS

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

October 26, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025

आठ-दस व्यक्ति कक्ष में आये और गाली गलौज करने लगे

उधम सिंह नगर जिले के एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 2 जनवरी को उन्होंने अपनी पत्नी डा० मनु शर्मा एवं पुत्र अक्षांश शर्मा को सांस के रोग के उपचार के लिए काशीपुर के एक अस्पताल में दोपहर में भर्ती कराया था। जहाँ उनकी पत्नी का सी०टी० स्कैन व बेटे का एक्स-रे कराकर उपचार प्रारम्भ किया गया। देर रात लगभग साढ़े नौ बजे जब वह घर से खाना लेकर हास्पिटल गये तो ड्यूटी पर तैनात नर्स द्वारा उनकी पत्नी को एक इन्जेक्शन लगाया गया। जिसके बाद उनकी पत्नी बेहोश होकर फर्श पर गिर गयी। आनन फानन में उन्होंने अपने पुत्रों की सहायता से पत्नी को बेड पर उठा कर सी०पी०आर० दिया। काफी देर बाद उन्हें होश आया। इसी बीच अचानक ही सम्बन्धित स्टाफ नर्स के साथ आठ-दस व्यक्ति कक्ष में आये व उनके साथ अभद्रता व गाली गलौज व मारपीट करने लगे।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया

इसके बाद डॉक्टर तपन शर्मा ने एसएसपी उधम सिंह नगर और स्वास्थ्य विभाग के CMO और काशीपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फोन कर इस बात की सूचना दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंची और बमुश्किल डॉक्टर तपन शर्मा और उनके परिवार को अपने साथ वहां से ले आए। वही डॉक्टर तपन शर्मा के द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Tags: ACMOACMO assaultedcase filedhospitalkashipurNews1Indiaudham singh newsUttarakhand
Share199Tweet124Share50
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

by Mayank Yadav
October 26, 2025

Uttarakhand Green Cess: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस (Green Cess)...

Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

by Mayank Yadav
September 28, 2025

Uttarakhand paper leak: उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 में हुए पेपर लीक और नकल प्रकरण की गहराई...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

Uttarakhand

2027 का Uttarakhand चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ेगी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान

by Mayank Yadav
September 3, 2025

Uttarakhand Election 2027: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता...

Next Post

Astro Tips For Success: घर से निकलते समय जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे आपके हर बिगड़े काम

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लखनऊ में होगा धमाकेदार आगाज, खेल के इस महाकुंभ में जानें कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist