Thursday, January 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Haridwar: महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिले अरशद मदनी, बोले- कुछ राजनीतिक पार्टी हिंदू मुस्लिम में आग लगाने का कार्य कर रही

Web Desk by Web Desk
January 8, 2023
in उत्तराखंड
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कल हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मुलाकात की। आचार्य महामंडलेश्वर ने भगवा शॉल उड़ाकर अरशद मदनी को सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहां कि देश में कुछ राजनीतिक पार्टी हिंदू मुस्लिम में आग लगाने का काम कर रही है। अरशद मदनी ने भी स्वामी कैलाशानंद गिरी को हिंदी में अनुवादित कुरान शरीफ भेंट की।

तीन महीने पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी मुलाकात

अपने बयानों से सियासी हंगामा खड़े करने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी इन दिनों बदले हुए नजर आ रहे हैं। बता दें की मदनी ने तीन महीने पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी और अब निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मुलाकात की है। कल हरिद्वार में इन दोनों धर्म गुरुओं की आपस में मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद अरशद मदनी ने कहा कि देश में हिन्दू मुस्लिम एक हैं। साथ ही मदनी ने जबरन धर्मांतरण को गलत करार दिया है। मदनी का कहना है कि किसी का जबरन धर्म बदलवाना कहीं से भी जायज नहीं है। लेकिन तीन महीने में हुई इन दो अहम मीटिंग के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर इस मुलाकात का मकसद क्या हैं?

RELATED POSTS

Haridwar

Haridwar gangrape case: भाजपा नेता और प्रेमी गिरफ्तार, 13 साल की बेटी का सामूहिक बलात्कार

June 5, 2025
Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा ने बताए, अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेत

Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा ने बताए, अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेत

March 24, 2025

हिंदू और मुस्लिम में राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेदभाव उत्पन्न किया गया

मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि हिंदू और मुस्लिम में राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेदभाव उत्पन्न किया गया है। हमें किसी भी धर्म के बारे में गलत नहीं बोलना चाहिए। यह बात मैंने मोहन भागवत को भी कही थी। कुछ राजनीतिक पार्टियां हिंदू- मुस्लिम में आग लगाना चाहती है। जबरन धर्मांतरण पर अरशद मदनी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण गलत है हालांकि अपनी मर्जी से कोई किसी भी धर्म को अपना सकता है। वहीं अरशद मदनी ने उत्तराखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार धर्मांतर कानून नहीं बना सकती हर इंसान को अपने पसंद के धर्म में जाने का अधिकार है। हम इस कानून से सहमत नहीं है जो राजनीतिक पार्टियां हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है। हम उनके खिलाफ है। जिसके बाद आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी द्वारा भगवा वस्त्र पहनाने पर अरशद मदनी ने कहा कि इनके द्वारा यह मुझे सम्मान दिया गया है यह मेरे लिए खुशी की बात है।

मदनी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई- आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी

वहीं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि मदनी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है अरशद मदनी देश के शीर्ष मुस्लिम धर्मगुरु हैं उनके द्वारा दिया गया संदेश देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मुस्लिम लोगों को प्रेरित करता है इसलिए हमारा प्रयास है कि इस मुलाकात से देश और समाज में सकारात्मक संदेश जाए और हर परिस्थिति में हम देश के साथ हैं आज हमारे द्वारा अरशद मदनी को शॉल और उत्तराखंड की टोपी पहना कर सम्मान दिया गया।

Tags: Arshad MadaniHaridwarHindu-MuslimHindu-Muslim on fireMahamandaleshwar Kailashanand Giripolitical partyUTTRAKHAND
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Haridwar

Haridwar gangrape case: भाजपा नेता और प्रेमी गिरफ्तार, 13 साल की बेटी का सामूहिक बलात्कार

by Mayank Yadav
June 5, 2025

Haridwar gangrape case: हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष और...

Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा ने बताए, अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेत

Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा ने बताए, अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेत

by Kirtika Tyagi
March 24, 2025

Neem Karoli Baba : नीम करोली बाबा एक महान संत थे, जिनके भक्तों में न केवल भारतीय बल्कि विदेशी लोग...

Hindu-Muslim

कोई मुस्लिम तो कोई हिन्दु की तख्ती लगा बैठा, नौकरशाही भी बोल रही सियासी भाषा

by Akhand Pratap Singh
March 8, 2025

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। उर्दू का एक मशहूर और मकबूल शेर है ‘हमें क्या बनाना था और हम क्या बना...

Mahakumbh Stampede

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले का कड़वा अनुभव,हरिद्वार हादसे में भीड़ बेकाबू होने से हुई थी श्रद्धालुओं की मौत

by Ahmed Naseem
January 29, 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान 29 जनवरी को प्रयागराज में संगम पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।...

Haridwar

Haridwar: हरिद्वार-देहरादून लाइन को उड़ाने का था प्लान, घटना से पहले ही आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे खुला मामला

by Mayank Yadav
October 30, 2024

Haridwar: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध तत्वों ने संभवतः ट्रेन...

Next Post

UP News: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस व ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, कई घायल, CM Yogi ने जताया दुख

Bollywood: हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें स्टार्स को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version