Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CM हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में खामियां देख नाराज हुए सीएम धामी

Dehradun: CM हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में खामियां देख नाराज हुए सीएम धामी, बोलें-शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतें और निस्तारण की समीक्षा की। जिस पर सीएम धामी को हेल्पलाइन 1905 में कुछ खामियां मिली। जिसपर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे धामी

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण के निर्देश दिये हैं। आपको बता दें, सीएम द्वारा यह पोर्टल औपचारिक नहीं बल्कि जन समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बनने के लिए है। सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री हर सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर शिकायतों का फीडबैक भी लेंगे।

सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों की ली गयी समीक्षा

सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में सीएम समेत अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के साथ सभी प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सचिव श्री शैलेश बगोली एवं अपर सचिव श्री जगदीश काण्डपाल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इससे सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य- धामी

मुख्यमंत्री धामी बोलें सीएम हेल्पलाइन 1905 आम जन की सुविधा तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये बनाया गया है। लोगों की संतुष्टि के लिये यदि इसमें कुछ सुधार की जरूरत हो तो वह भी की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की भी जरूरत बतायी।

10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान हो

जिसके बाद धामी ने निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान माना जाना चाहिए। अपने स्पष्ट निर्देश में धामी बोले आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किये जाएं।
उन्होंने कहा कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को हो यह भी खास ध्यान में होना चाहिए। उन्होंने जन समस्याओं का समाधान ई ऑफिस के माध्यम से किये जाने की भी बात कही।

लोगों में इससे के प्रति संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा

सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों से भी मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने को कहा तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने को भी कहा। इससे लोगों में शिकायतों के प्रति संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा तथा उन्हें तथ्यों की सही जानकारी भी प्राप्त होगी।

Exit mobile version