Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CM धामी ने घायल ऋषभ पंत की ली जानकारी

Car Accident: CM धामी ने घायल ऋषभ पंत की ली जानकारी, बोले- इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनकी जानकारी ली। जिस के बाद उन्होंने अधिकारियों से उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

हादसे के दौरान ऋषभ पंत खुद चला रहे थे गाड़ी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात ऋषभ पंत की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था की उनकी पूरी कार आग के लपेटे में आ गयी। उनकी कार शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हरिद्वार के SSP अजय सिंह ने बताया कि घायल ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भेज दिया गया है। हादसे में उनके पैर में चोट लगी है, उनका प्लास्टर किया जाना है। बताया जा रहा है की ‘जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर हादसे का शिकार हुई थी तब ऋषभ पंत खुद गाड़ी चला रहे थे।’

राज्य सरकार उठाएगी उपचार का खर्चा- धामी

वहीं मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से इस की जानकारी ली। और ऋषभ पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। धामी ने कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का खर्च उत्तराखंड सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

ऋशभ पंत के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल

बता दें की, हादसे का शिकार हुए ऋशभ पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। ऋशभ पंत के घर पर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनो में चिंता बनी हुई है। उनकी मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बदहवास हैं और बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। हादसे की सूचना पर ऋषभ के अन्‍य रिश्‍तेदार भी अस्‍पताल पहुंचे हुए हैं और मां को ढांढस बंधा रहे हैं।

Exit mobile version