Site icon News1India

CM पुष्कर सिंह धामी ने ली विधायक पद की शपथ, उत्तराखंड को एक बेहतर प्रदेश बनाएंगे

Dehradun: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। वहीं शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को एक बेहतर प्रदेश बनाएंगे और पीएम मोदी के विजन पर काम करेंगे। इसी दौरान उन्होंने ने BJP के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया और कहा की उत्तराखंड की जनता की जीत है ये |

बता दे कि 2022 के विधानसभा चुनावों में खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जिसके बाद उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ा।

चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 55,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।  धामी ने कांग्रेस की निर्मला गहटोदी को 55,025 मतों से हराया। उनका कोई भी प्रतिद्वंद्वी अपनी जमानत राशि नहीं बचा सका। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 3,233 वोट मिले थे।

जबकि समाजवादी समर्थित मनोज कुमार भट्ट को 413 वोट और निर्दलीय हिमांशु गडकोटी को 402 वोट मिले. नोटा को 377 वोट मिले.  खटीमा से विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा ने चंपावत से धामी को उम्मीदवार घोषित किया था।  चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहटोदी ने उनके लिए सीट खाली कर दी थी।

Exit mobile version