Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भाजपा संगठन की शानदार रणनीति के सामने कांग्रेस पस्त, पंचायत चुनावों में भाजपा का जलवा

उत्तराखंड की राजनीति में हालिया जिला पंचायत चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि रणनीति मजबूत हो, संगठन चुस्त-दुरुस्त हो और नेतृत्व में दूरदर्शिता व संकल्पशक्ति हो, तो विजय सिर्फ कल्पना नहीं, धरातल पर उतरती सच्चाई बन जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा ने जो चुनावी बिसात बिछाई, उसमें विपक्ष खासकर कांग्रेस न केवल मात खा गई, बल्कि कई स्थानों पर नामांकन तक नहीं कर पाई।

Gulshan by Gulshan
August 11, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Panchayat Elections
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Panchayat Elections : उत्तराखंड की राजनीति में हालिया जिला पंचायत चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि रणनीति मजबूत हो, संगठन चुस्त-दुरुस्त हो और नेतृत्व में दूरदर्शिता व संकल्पशक्ति हो, तो विजय सिर्फ कल्पना नहीं, धरातल पर उतरती सच्चाई बन जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा ने जो चुनावी बिसात बिछाई, उसमें विपक्ष खासकर कांग्रेस न केवल मात खा गई, बल्कि कई स्थानों पर नामांकन तक नहीं कर पाई। आज नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था और माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखा। अब तक भाजपा के चार जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्यारह ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं — जो कि संगठन की रणनीतिक तैयारियों का परिणाम है, न कि किसी संयोग का।

उत्तरकाशी से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या, और चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। वहीं ब्लॉक प्रमुखों में चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी, और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी हैं।

RELATED POSTS

UP Panchayat elections delay due to eligibility and rule changes

‎U P सरकार के फैसले से चुनावी माहौल में हलचल,ग्राम प्रधानों को लगा झटका,क्या पंचायत चुनाव टलेंगे

July 29, 2025
Panchayat elections

मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

July 7, 2025

धामी ने बनाई नई रणनीति

सीएम धामी की योजना शुरू से स्पष्ट थी—राजनीति केवल चुनावी वादों की नहीं, जमीनी हकीकत और सूक्ष्म प्रबंधन की लड़ाई है। उन्होंने प्रत्येक जिले और ब्लॉक में जातीय, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों का चयन कराया। संगठन स्तर पर बूथ से लेकर जिला तक समन्वय कायम किया गया ताकि विपक्ष मैदान में उतरने से पहले ही असमंजस में पड़ जाए।

कांग्रेस की हुई बुरी हार

दूसरी ओर, कांग्रेस अपने ही अंतर्विरोधों से जूझती नज़र आई। पार्टी न केवल चुनावी रणनीति में पिछड़ी, बल्कि कई स्थानों पर नामांकन तक न कर पाने की स्थिति में रही। आंतरिक गुटबाज़ी, स्पष्ट नेतृत्व का अभाव और संगठनात्मक ढीलापन ने कांग्रेस की हालत ऐसी कर दी कि वह भाजपा की योजना के सामने टिक ही नहीं पाई। नतीजतन, उसका खाता तक नहीं खुला और कार्यकर्ता निराशा में घिर गए। पंचायत स्तर की इस धमाकेदार जीत ने साफ कर दिया है कि भाजपा का संगठन सत्ता के शिखर पर ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी उतना ही मजबूत और गतिशील है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, 8 हफ्तों में दिल्ली-NCR को बनाएं आवारा कुत्तों…

यह चुनाव नतीजे केवल स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं हैं — वे इस संकेत के वाहक हैं कि भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है, और इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री धामी ने संभाल ली है। जनता का संदेश भी साफ है: विकास, स्थायित्व और सशक्त नेतृत्व ही राज्य की प्राथमिकता है — और वर्तमान में इन तीनों का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी ही कर रही है।

Tags: panchayat elections
Share198Tweet124Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

UP Panchayat elections delay due to eligibility and rule changes

‎U P सरकार के फैसले से चुनावी माहौल में हलचल,ग्राम प्रधानों को लगा झटका,क्या पंचायत चुनाव टलेंगे

by SYED BUSHRA
July 29, 2025

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है।...

Panchayat elections

मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

by Mayank Yadav
July 7, 2025

Panchayat elections plantation campaign/आशुतोष अग्निहोत्री/ नोएडाः मिशन 2027 फतह करने की तैयारियों में लगी बीजेपी पौधरोपण अभियान के सहारे प्रदेश...

West Bengal: 200 रुपए और बिस्किट देकर बनवाए गए बम, ग्रामीणों ने बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ कर सिखाया सबक

by Ayushi Dhyani
June 25, 2023

पश्चिम बंगाल से चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां मात्र 200 रुपये देकर और बिस्किट खिलाकर बम बनाए...

West Bengal panchayat elections: चुनावी सरगर्मी के बीच माहौल कैसे शांत करेगी सरकार?

by Sarvesh Kumar
June 20, 2023

राज्य में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होने हैं। 9 जून से शुरू हुए नामांकन दाखिल करने को लेकर कई...

Haridwar: पंचायत चुनाव में BJP का जोड़ घटाव, राजनीति के नए खिलाड़ियों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश

by Muskaan Rajput
October 9, 2022

हरिद्वार पंचायत चुनाव मैं भाजपा लगातार राजनीति में डेब्यू कर रहे नए खिलाड़ियों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश...

Next Post
UP Poultry Farm Scheme

UP सरकार का बड़ा तोहफा, पोल्ट्री फार्म पर मिलेगी 10 लाख की मुफ्त बिजली!

4 बार MLA का लड़ा चुनाव, BJP ने भी दिया टिकट, पुलिस ने बाहुबली नेता सूर्या को एनकाउंटर में किया ढेर

4 बार MLA का लड़ा चुनाव, BJP ने भी दिया टिकट, पुलिस ने बाहुबली नेता सूर्या को एनकाउंटर में किया ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version