Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कांवड़ियों को अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बचाना निगम के लिए बना चुनौती

कांवड़ियों को अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बचाना निगम के लिए बना चुनौती

Rishikesh Kanwar Yatra 2022: सूअरों में मौत का कारण बन रहा अफ्रीकन स्वाइन फ्लू कहीं कांवड़ियों पर भारी ना पड़ जाए, इसको महापौर ने बहुत गंभीरता से लिया है।

निगम के पास उनके निस्तारण के लिए भूमि ना होने पर चिंता जताते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द जमीन उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। नगर निगम के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए।

निगम महापौर अनीता ममगाईं ने ऋषिकेश क्षेत्र में गुरुवार से शुरू हो रही श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़ यहां पहुंचेगी। इसे ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर तैयार रहना है।

बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में महापौर ने विभागों की सिलसिलेवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से नगर क्षेत्र में सुअरों की लगातार मौत हो रही है। उनके निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस संबंध में वन भूमि या अन्य क्षेत्र में जगह देखी जाएगी। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि सभी तीन बड़ी पार्किंग में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि त्रिवेणी घाट, श्यामपुर क्षेत्र में साउंड सिस्टम लगा हुआ है। नटराज चौक क्षेत्र में भी इसकी नितांत आवश्यकता है। विभाग के पास इस काम के लिए बजट का अभाव है।

एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि विक्रम, आटो रिक्शा और ई- रिक्शा को निर्धारित रूटों पर चलने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि उल्लंघन होता है तो विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। स्थानीय नागरिकों के लिए यह वाहन आरक्षित किए गए हैं।

सहायक अभियंता गंगा विंग हरीश बंसल ने बताया कि विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और पुलिस विभाग को आस्था पद पर दुपहिया वाहनों के संचालन पर शक्ति के साथ रोक लगाने के लिए कहा है। महापौर ने बताया कि कांवड़ यात्रा यात्रा को देखते हुए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी विभाग तालमेल बनाकर काम करें।

नगर आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर पूरी तरह से रोक है। यात्रा के दौरान नगर निगम, तहसील और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अभियान जारी रखेंगे।

Exit mobile version