Tuesday, April 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Uttrakhand news अब जमीन की घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री, पेपरलेस प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी

उत्तराखंड सरकार जमीन की रजिस्ट्री को पूरी तरह डिजिटल कर रही है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था में आधार प्रमाणीकरण, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन और पेपरलेस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 12, 2025
in उत्तराखंड
Uttrakhand news अब जमीन, की घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री, पेपरलेस प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

online land registration in Uttarakhand प्रदेश सरकार अब जमीन की रजिस्ट्री को पूरी तरह डिजिटल करने जा रही है। इसका मतलब यह है कि अब आपको रजिस्ट्री के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेंगे। इसके लिए वर्चुअल रजिस्ट्रेशन और पेपरलेस सिस्टम लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मई से यह सुविधा लागू हो सकती है।

पेपरलेस रजिस्ट्री से क्या होगा फायदा

अभी तक रजिस्ट्री के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी सरकारी दफ्तरों में रखी जाती थी, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि लोगों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

नए सिस्टम में ये सुविधाएं मिलेंगी

पेपरलेस रजिस्ट्रेशन,कागजी दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी।

आधार प्रमाणीकरण,आपकी पहचान आधार से जुड़ेगी, जिससे धोखाधड़ी रुकेगी।

वर्चुअल रजिस्ट्रेशन, आप कहीं से भी रजिस्ट्री करा सकेंगे।

इसके लिए सरकार “उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025” लेकर आई है।

कैसे होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

सबसे पहले स्टाम्प एवं निबंधन विभाग की वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।

फिर संपत्ति से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

डिजिटल साइन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिन और समय तय किया जाएगा।

सब रजिस्ट्रार डिजिटल साइन के जरिए रजिस्ट्री को मंजूरी देंगे।

रजिस्ट्री की कॉपी आपको ई-मेल, व्हाट्सएप और डिजिलॉकर पर मिल जाएगी।

वर्चुअल रजिस्ट्री कैसे होगी

आपको वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा और संपत्ति का चयन करना होगा।

जरूरी दस्तावेज अपलोड कर उन्हें डिजिटल साइन से प्रमाणित करना होगा।

ई-केवाईसी और वीडियो कॉलिंग के जरिए आपकी पहचान और गवाह की पुष्टि होगी।

वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी और डिजिलॉकर के माध्यम से आपको मिल जाएगी।

सरकार का कहना है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और आम लोगों के काम को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। इससे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

Tags: digital property registrationonline registry systemvirtual land registry
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 1992 के बाबरी विध्वंस के दौरान उन्होंने रामलला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। वे 32 सालों तक राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।

Uttar Pradesh : बाबरी मस्जिद विध्वंस में राम लाल को सुरक्षित निकालने वाले आचार्य का SG PGI में हुआ निधन योगी हुए भावुक

Stock Market Today

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत ने इंग्लैंड को चौंकाया, 142 रन से जीता तीसरा वनडे और सीरीज में किया क्लीन स्वीप!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist