Site icon News1India

BREAKING: पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

Pithoragarh

Pithoragarh:  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की आज पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते यह निर्णय लिया गया।

हेलिकॉप्टर की उड़ान के दौरान मौसम में अचानक आई खराबी ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग का फैसला लिया गया। यह इमरजेंसी लैंडिंग मुनस्यारी में सफलतापूर्वक की गई, जहां हेलिकॉप्टर और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

घटना की पुष्टि होने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, अधिकारियों ने बताया है कि राजीव कुमार सुरक्षित हैं और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Haryana New CM : दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

Exit mobile version