Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने तय समय पर सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार लगभग 2.25 लाख छात्रों के इंतजार का अंत हुआ। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र livehindustan.com पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 90.77% रहा, जबकि 12वीं का परिणाम 83.23% दर्ज किया गया। 10वीं में 93% लड़कियां और 88% लड़के सफल हुए, वहीं 12वीं में 86.20% लड़कियों और 80% लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं, जिसमें हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में 1,09,713 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
पिछले साल, 2024 में 10वीं का कुल परिणाम 89% रहा था, जिसमें पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी ने 100% अंक (500/500) प्राप्त कर टॉप किया था। वहीं 12वीं में 82.63% छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। इंटरमीडिएट की मेरिट में विवेकानंद रानीधारा, अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया और कंचन जोशी (एचजीएस एसवीएम आईसी, कुसुमखेरा, हल्द्वानी) ने संयुक्त रूप से 97.60% अंक (488/500) प्राप्त कर टॉप किया। इस वर्ष के टॉपर्स में हाईस्कूल में कमल और इंटरमीडिएट में अनुष्का ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रोशन किया।
सामने आई 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं उन टॉपर्स के बारे में जिन्होंने उच्चतम अंक हासिल किए:
रैंक 1 में
-
कमल सिंह चौहान
विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर -
जतिन जोशी
HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
रैंक 2 में
-
कनकलता
SVM IC, न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल
रैंक 3 में
-
प्रिया
CAIC, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग -
दिव्यम
गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी -
दीपा जोशी
PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर
इस बार टॉपर्स ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य को लेकर सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से बेंगलुरु तक BluSmart कैब सर्काविस पर लगा ब्रेक! ओला-उबर की चांदी, ऐसे…
सामने आई 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के परिणामों में इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आइए जानते हैं इस बार के टॉपर्स के बारे में:
रैंक 1 में
-
अनुष्का राणा
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून
अंक: 493/500 (98.60%)
रैंक 2 में
-
केशव भट्ट
S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून
अंक: 489/500 (97.80%) -
कोमल कुमारी
गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी
अंक: 489/500 (97.80%)
रैंक 3 में
-
आयुष सिंह रावत
S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून
अंक: 484/500 (96.80%)