Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttarakhand Weather: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई हाईवे भी किये बंद

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्ग बंद हैं, जबकि कई जिलों में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

by Sadaf Farooqui
July 28, 2026
in उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।

कई राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कें प्रभावित

मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। टिहरी जिले में यमुना पुल-मसूरी बैंड (NH-507) और मसूरी-कैंपटी मार्ग (NH-707) पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित है। प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और रास्ते बहाल करने में जुटा है।

RELATED NEWS

badrinath kedarnath temple entry rule

Entry Rules: क्या गैर हिंदू चारधाम नहीं जा सकेंगे, मंदिर समिति का बड़ा फैसला, पवित्रता को बनाए रखने को किसकी इंट्री हुई बंद

January 27, 2026
Kedarnath helicopter booking scam

चारधाम यात्रा में बढ़ा ऑनलाइन स्कैम का ख़तरा, हेलिकॉप्टर, होटल बुकिंग में हो रहा फ्रॉड, सरकार ने दी चेतावनी

April 24, 2025

कई जिलों में हाई अलर्ट

देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें हाई अलर्ट पर हैं। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग का एक हिस्सा धंसने के बाद वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: char dham yatraUttarakhand Weather

Sadaf Farooqui

Related Posts

badrinath kedarnath temple entry rule

Entry Rules: क्या गैर हिंदू चारधाम नहीं जा सकेंगे, मंदिर समिति का बड़ा फैसला, पवित्रता को बनाए रखने को किसकी इंट्री हुई बंद

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Badrinath Kedarnath Temples:बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिरों की धार्मिक परंपराओं और पवित्रता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक...

Kedarnath helicopter booking scam

चारधाम यात्रा में बढ़ा ऑनलाइन स्कैम का ख़तरा, हेलिकॉप्टर, होटल बुकिंग में हो रहा फ्रॉड, सरकार ने दी चेतावनी

by SYED BUSHRA
April 24, 2025

Online Booking Scam : हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ और चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इस आस्था की यात्रा को...

Kedarnath Temple Mobile Ban

Char dham yatra new rules : चार धाम यात्रा के नए नियम लागू जानिए कब होगी यह यात्रा और किस पर लगाया गया बैन

by SYED BUSHRA
April 2, 2025

Char Dham Yatra New Rule : अगर इस बार आप केदारनाथ यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग या रील बनाने की...

Chaar Dhaam Yatra: चार धाम यात्रा के लिए आप भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

Chaar Dhaam Yatra: चार धाम यात्रा के लिए आप भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

by Sadaf Farooqui
February 22, 2025

Chaar Dhaam Yatra: पवित्र यात्रा, जो हर हिंदू के लिए खास है,जब भी किसी शुभ यात्रा की बात होती है,...

Char Dham Yatra 2025 and spiritual significance

Char Dham Yatra 2025 : भारत के चार महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की यात्रा, डेट और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

by SYED BUSHRA
January 28, 2025

Char Dham Yatra 2025 and spiritual significance : चार धाम यात्रा, जो भारत के चार महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की यात्रा...

Next Post
JE AES affected villages tap water supply

Water Mission: JE-AES प्रभावित 1146 गांवों में 2 महीने में पहुंचेगा नल का पानी, फेल अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

: Baba Baidyanath Dham Sawan

Sawan Update: सावन में बढ़ी भीड़, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के लिए बदली व्यवस्था, जानें नई टाइमिंग और गाइडलाइन

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India