Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

Dehradun: भर्ती घोटाले मामले में विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

पूर्व विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए विवादित एजेंसी आर एम टेक्नोसोल्यूशन के चयन घोटाले को लेकर की जा रही जांच। बता दें कि आर एम टेक्नोसोल्यूशन यूके ट्रिपल एससी की भर्ती परीक्षाओं में भी उनका विवाद रहा है।

भ्रष्टाचार के मामले में जांच करने के आदेश

उत्तराखंड से खबर सामने आ रही है। जहां देहरादून में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति ने पूर्व विधानसभा सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच करने के आदेश की अनुमति दे दी है। बता दें की पूर्व विधानसभा सचिव सिंघल पर आरोप है की उन्होंने विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए विवादित एजेंसी आर एम टेक्नोसोल्यूशन का चयन किया था। जिसको लेकर उनपर कार्यवाई की जा रही है। सचिव सिंघल ने आर एम टेक्नोसोल्यूशन यूके ट्रिपल एससी की परीक्षाओं में भर्ती से पूराना विवाद रहा है।

भर्ती घोटाले मामले में मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा में बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां रद्द कर दी थी। इनमें 228 तदर्थ और 22 उपनल के माध्यम से हुईं नियुक्तियां शामिल थी। जिसे लेकर भर्ती घोटाले मामले में विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। विधानसभा में हुईं भर्तियों की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय विशेषज्ञ जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट दे थी। इस रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर 2016 में हुईं 150 तदर्थ नियुक्तियां, 2020 में हुईं छह तदर्थ नियुक्तियां, 2021 में हुईं 72 तदर्थ नियुक्तियां और उपनल के माध्यम से हुईं 22 नियुक्तियां रद्द की गई।

Exit mobile version