Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वाराणसी में इंसानियत शर्मसार, 6 दिन 23 दरिंदों ने मिलके छात्रा का किया गैंगरेप…

वाराणसी में हैवानियत की सभी हदें पार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि 19 वर्षीय युवती के साथ 7 दिनों तक 23 लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gulshan by Gulshan
April 8, 2025
in Latest News, क्राइम, वाराणसी
Varanasi Gang Rape
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi Gang Rape : वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। शहर के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की एक 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर 23 लोगों ने सात दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में अब तक पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

लड़की 29 मार्च को हुई थी लापता

पीड़िता 29 मार्च को अपने घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। परिवार ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंततः 4 अप्रैल को युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

No Content Available

कैफे से शुरू हुआ अत्याचार का सिलसिला

लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 29 मार्च को उनकी बेटी एक दोस्त के घर जा रही थी। लौटते वक्त रास्ते में एक युवक ने उसे रोककर बातचीत की और लंका इलाके के अपने एक कैफे में ले गया। वहां पूरी रात लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन यानी 30 मार्च को एक और युवक ने लड़की को हाईवे की तरफ ले जाकर नादेसर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

31 मार्च को पांच अन्य लोग उसे मलदहिया स्थित एक और कैफे में ले गए, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया। 1 अप्रैल को एक आरोपी और उसका साथी लड़की को एक होटल ले गए, जहां तीन और लोग पहले से मौजूद थे। यहां एक अजनबी ने जबरन लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद उसे एक अन्य होटल ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया गया।

गोदाम और कमरे में भी हुआ यौन शोषण

आरोपी और उसके दो दोस्त उसे औरंगाबाद स्थित एक गोदाम में ले गए। यहां भी उसके साथ रेप किया गया और फिर एक कमरे में ले जाकर दो अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भाग निकली और सिगरा के पास एक मॉल के बाहर बैठी रही। 2 अप्रैल को दो और आरोपी युवती से मिले और उसे नशीला नूडल्स खाने के लिए दिया। इसके बाद एक आरोपी ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अस्सी घाट पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी के लिए पति का ‘कत्ल’, बिजनौर में एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार…

वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीणा के अनुसार, पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है, जिसमें धारा 70(1), 74, 123, 126(2), 127(2), और 351(2) शामिल हैं। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है।

Tags: Varanasi Gang Rape
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Baba Baidyanath Dham Devghar

Religious news : जहां टूटा था प्रेम का बंधन, वहीं बना शिव-शक्ति का संगम जानिए Jharkhand के इस अनोखे मंदिर की कथा

Sambhal Jama Masjid

संभल की विवादित जामा मस्जिद का बदला नाम! 'नए बोर्ड' के नए नाम से मचा हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version