Site icon News1India

अखिलेश-राहुल बने ‘कलयुग’ के ‘कृष्ण-अर्जुन’ और चस्पा हो गए पोस्टर

Varanasi

वाराणसी ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र-झारखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद एकबार फिर सूबे का सियासी पारा अपने पूरे सवाब पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ जहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं तो उनके नारे बंटेंगे तो कंटेंगे के पोस्टर गली-मोहल्ले में चस्पा किए जा रहे हैं। जिस पर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी पलटवार जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी (Varanasi) में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पोस्टर लगा है। इसमें अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है।

गीता के श्लोक भी लिखे गए

वाराणसी (Varanasi) में समाजवादी पार्टी छात्र सभा महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पोस्टर लगवाए हैं। जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण तो वहीं राहुल गांधी को अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है। महाभारत का दृश्य और रथ पर सवार राहुल-अखिलेश रणभूमि में दिख रहे हैं। इसके अलावा इसमें कुछ गीता के श्लोक भी लिखे गए हैं।

विधानसभा चुनाव 2027 को दर्शाया गया

पोस्टर चस्पा होने के बाद (Varanasi) बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं और सपाईयों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं इस होर्डिंग के बारे में आलोक सौरभ ने बताया कि प्रदेश में 2012 से 2017 तक जो विकास की लहर थी, वह दोबारा आनी चाहिए। कहा कि इस पोस्टर के जरिए विधानसभा चुनाव 2027 को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि सपा की सरकार में लोग खुशहाल थे।

यह भी पढ़े: मंत्री जयवीर सिंह का विवादित बयान- सपा प्रमुख को बताया बंदर, बढ़ सकता है विवाद

सपा सरकार में विकास हुए

आलोक सौरभ ने अपने एक वीडियो में कहा कि जिस प्रकार से सपा सरकार में विकास हुए। रोजगार मिला, वैसे ही सरकार फिर 2027 में बने। राहुल गांधी योद्धा की भूमिका में हैं। सारथी की भूमिका में अखिलेश हैं। हम लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। 2027 में हमारा गठबंधन चुनाव जीतेगा। आलोक सौरभ ने कहा बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। जबकि पीडीए सबको जोड़ने का कार्य कर रहा है। जनता लोकसभा की तरफ ही पहले उपचुनाव में फिर 2027 में वोट के जरिए बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देगी।

पोस्टर जारी कर जवाब दे रहे सपा के लोग

बता दें, उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच पोस्टर वार चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ’बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान के बाद सपा के लोग हर दिन पोस्टर जारी कर जवाब दे रहे हैं। वहीं सीएम योगी का ये नारा पहले हरियाणा में जमकर चला और अब महाराष्ट्र-झारखंड में भी प्रवेश कर लिए है। महाराष्ट्र में बीजेपी की तरफ से सीएम योगी को हिन्दुयोद्धा बताया गया है और इसके बकाएदा पोस्टर भ दीवारो पर चस्पा करवाए गए हैं।

Exit mobile version