Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news :सर जब चकराए या दिल बैठा जाए तो हो जाएं सावधान! कहीं यह वर्टिगो तो नहीं

सिर घूमना, मितली, कान में भारीपन जैसे लक्षण बार-बार दिखें तो यह वर्टिगो हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 4, 2025
in Uncategorized
Vertigo symptoms and causes in daily life
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vertigo symptoms and causes in daily life : अगर आप जब भी कुर्सी से उठते हैं, बैठते हैं या लेटने से खड़े होते हैं, तब अचानक सिर घूमने लगता है और सबकुछ गोल-गोल दिखाई देने लगता है, तो यह सामान्य थकावट नहीं बल्कि वर्टिगो हो सकता है। वर्टिगो कोई बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है जो शरीर के बैलेंस सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होता है। यह समस्या ज़्यादातर कान, ब्रेन या नर्वस सिस्टम से जुड़ी होती है।

शरीर की पोजीशन बदलते ही सिर घूमना

वर्टिगो का सबसे आम लक्षण है। अचानक सिर का घूमना। जैसे ही आप बैठने से उठें या लेटने से खड़े हों और आपको लगे कि चारों ओर सब कुछ घूम रहा है, तो यह पहला संकेत हो सकता है। कई बार कुछ सेकंड में ठीक लगने लगता है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो नजरअंदाज न करें।

RELATED POSTS

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

July 3, 2025
क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

July 2, 2025

कान में सीटी या भारीपन महसूस होना

वर्टिगो अकसर कान के अंदरूनी हिस्से से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें कई लोगों को कान में सीटी जैसी आवाज सुनाई देती है या एक तरफ दबाव-सा महसूस होता है। ये संकेत बताते हैं कि कान का संतुलन बनाने वाला हिस्सा सही तरीके से काम नहीं कर रहा।

चलने में लड़खड़ाहट आना

सीढ़ियों से उतरते या सीधा चलने में बार-बार लड़खड़ाना भी वर्टिगो का बड़ा संकेत है। कई बार लगता है कि पैरों का कंट्रोल नहीं है या नीचे गिरने वाले हैं। इसका मतलब है कि शरीर का बैलेंस बिगड़ गया है।

आंखों के सामने अंधेरा छा जाना

वर्टिगो की स्थिति में अक्सर अचानक धुंधला दिखने लगता है या कुछ पल के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इसके साथ सिर और ज्यादा घूमने लगता है और खड़े रहना मुश्किल हो सकता है।

उलझन, मितली या उलटी जैसा महसूस होना

अगर सिर घूमने के साथ-साथ पेट में मरोड़, मिचली या उलटी की इच्छा हो, तो यह भी वर्टिगो से जुड़ा लक्षण हो सकता है। खासतौर पर सुबह के समय उठते ही ये लक्षण दिख सकते हैं।

कब दिखाना चाहिए डॉक्टर को?

अगर ये लक्षण कभी-कभार नहीं बल्कि बार-बार दिखें, तो इसे हल्के में न लें। यह संकेत हो सकता है कि आपके कान, ब्रेन या नर्व सिस्टम में कोई दिक्कत है। समय रहते डॉक्टर से मिलना जरूरी है, वरना स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Disclaimer :यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। News1india इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags: health awarenessVertigo Causes and Symptoms
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

by SYED BUSHRA
July 3, 2025

Choose the Right Doctor at the Right time: डॉक्टर जो हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर...

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

by SYED BUSHRA
July 2, 2025

Shefali Jariwala Death: फिट नजर आने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ की अचानक मौत ने सबको चौंकाया दिया। शेफाली जरीवाला का...

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

by Sadaf Farooqui
June 3, 2025

Cold vs Coronavirus Symptoms: आजकल जैसे ही हल्की सर्दी, गला खराब या खांसी होती है, हमारे मन में तुरंत कोरोना...

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

by Sadaf Farooqui
May 31, 2025

World No Tobacco Day 2025:  हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों...

National Dengue Day:डेंगू क्या है और कैसे फैलता है जानिए इससे बचाव और जागरूकता

National Dengue Day:डेंगू क्या है और कैसे फैलता है जानिए इससे बचाव और जागरूकता

by SYED BUSHRA
May 16, 2025

National Dengue Day:डेंगू एक वायरल बीमारी है जो खासतौर पर एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर आमतौर...

Next Post
Agra

हाईकोर्ट की नज़र में फंसी आगरा पुलिस: आरोपी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली 'फर्जी मुठभेड़' की परतें

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version