Vicky Kaushal: रैंप वॉक करते हुए विक्की ने जमाया माहौल, डांस वीडियो हो रही हैं वायरल

इस दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्की हमेशा फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। विक्की की एक्टिंग के साथ उनके डांसिंग स्किल्स को कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में, विक्की ने रैंप वॉक के दौरान अपने डांस मूव्स से सभी को हैरान कर दिया।

विक्की ने मजेदार तरीके से रैंप वॉक किया

हाल ही में, विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी अच्छे डांस मूव्स दिखाते नजर आ आए। दरअसल, विक्की फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन के लिए रैंप वाक करते नजर आए। इस इवेंट में विक्की ने मजेदार तरीके से रैंप वॉक किया। दर्शकों को उनका ये डांस बेहद पसंद आया। विक्की ने अपने डांस से पूरे माहौल को मजेदार बना दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CmR4uf7oqiG/?utm_source=ig_web_copy_link

अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना दिया

इस इवेंट में विक्की ने बेज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इस एथनिक अंदाज में विक्की हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। विक्की कुणाल रावल के लिए शो स्टॉपर बने थे और उन्होंने न केवल अपने लुक, बल्कि अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना दिया। बता दे कुछ दिनों पहले विक्की अपनी शादी की सालगिरह मनाते नजर आये थे।

Exit mobile version