Vinesh Phogat : राजनीति में भी दिखेगा विनेश फोगाट का रंग? इस पार्टी से चुनाव लड़ने की है चर्चा

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूकीं महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने शुक्रवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार से मुलाकात की। इस बैठक में दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Vinesh phogat news, vinesh phogat latest news, vinesh phogat paris olympics

Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण पदक से चूकीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली में हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि कुश्ती से संन्यास ले चुकीं विनेश जल्द ही कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर सकती हैं।

हरियाणा के सांसद हुड्डा ने सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। चर्चाएं यह भी थीं कि विनेश शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं से मिलने वाली हैं, जिन्हें उन्होंने खिलाड़ियों के धरने के दौरान मिलकर समर्थन दिया था। दरअसल, स्वदेश लौटने के बाद से विनेश फोगाट लगातार हुड्डा परिवार के संपर्क में हैं और यह उनकी तीसरी मुलाकात थी।

कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद विनेश फोगाट प्रियंका गांधी से मिलने वाली हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर विनेश को बधाई दी थी और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। इसके अलावा, हाल ही में विनेश के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं भी चल रही हैं।

फिलहाल, विनेश फोगाट या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुलाकात के बाद हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विनेश के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा काल्पनिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एथलीट सिर्फ किसी एक पार्टी के नहीं होते, बल्कि पूरे देश के होते हैं। यदि कोई पार्टी में शामिल होता है, तो यह जाहिर हो ही जाता है और पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया जाता है।

Mathura: भरी पंचायत में दिनदहाड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को मारी गोली…

दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

हुड्डा ने यह भी कहा कि विनेश के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। उनका मानना था कि विनेश को राज्यसभा में मनोनीत किया जाना चाहिए था और सरकार को उन्हें ओलंपिक में गोल्ड जीतने वालों के बराबर सम्मान देना चाहिए था। हालांकि, हरियाणा सरकार ने विनेश के लिए रजत पुरस्कार के बराबर राशि की घोषणा की है। हुड्डा ने उदाहरण के तौर पर सचिन तेंदुलकर की राज्यसभा में मनोनयन की बात की और कहा कि विनेश को भी उसी तरह से राज्यसभा में मनोनीत किया जाना चाहिए था। उनके साथ अन्याय हुआ है और न्याय नहीं किया गया है।

Exit mobile version