Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

छोटी सी किराने की दुकान से 70 लाख का मुनाफा! सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने उड़ाए लोगों के होश

स्टार्टअप इंडिया सबरेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक यूजर ने यह दावा किया है कि उसकी किराने की दुकान सालाना 70 लाख रुपये का मुनाफा कमा रही है।

Gulshan by Gulshan
July 2, 2025
in TOP NEWS, वायरल खबर
Viral News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Viral News : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला दिलचस्प दावा करने वाला एक इंट्रस्टिंग टॉपिक सामने आया है। स्टार्टअप इंडिया सबरेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पड़ोस में स्थित एक मामूली सी किराने की दुकान ने सालभर में 70 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इस दावे को अविश्वसनीय बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पूरी तरह मुमकिन भी बताया है।

सालाना 70 लाख का प्रॉफिट, यूजर ने किया दावा

पोस्ट में लिखा गया है कि दुकान एक प्रमुख सड़क पर स्थित है और लगभग 300 स्क्वॉयर फीट में फैली हुई है। दुकान मालिक की संपत्ति खुद की है और वहां चावल, दाल, मसाले, और अन्य रोजमर्रा की जरूरत की चीजें बेची जाती हैं। पोस्ट लिखने वाले यूजर के मुताबिक, दुकान के मालिक का बेटा उसका चचेरा भाई है और उसी ने बताया कि उनके पिता सालाना लगभग 70 लाख रुपये का लाभ कमा लेते हैं।

RELATED NEWS

Auraiya girl snake skin escape drama

Nagin Drama: सांप की केंचुली छोड़ गायब हुई युवती, क्यों रचा नागिन वाला खेल, पुलिस जांच में खुली पूरी फिल्मी कहानी

February 11, 2026
Viral News

दीदी के बारात में डांस से मचाया बवाल, यूजर्स बोले- इतने झटके तो जिम में भी नहीं मिलते! 

July 31, 2025

यूजर ने यह भी स्वीकार किया कि पहले उसे लगता था कि ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म जैसे Zepto और Instamart के कारण किराना व्यवसाय कमजोर हो चुका है। लेकिन अब उसकी सोच बदल गई है क्योंकि वह देख रहा है कि छोटे पैमाने पर काम करने वाले व्यवसाय भी भारी मुनाफा कमा सकते हैं।

यूजर्स ने ऐसा दिया रिएक्शन 

पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इतनी कमाई एक छोटे से किराना स्टोर से संभव नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “हो सकता है कि 70 लाख रुपये टर्नओवर हो, लेकिन मुनाफा नहीं।” एक अन्य ने कहा, “मैं खुद दुकान चलाता हूं, और अनुभव से कह सकता हूं कि इतनी कमाई संभव नहीं लगती – महीने में दो लाख प्रॉफिट मुश्किल से आता है।”

यह भी पढे़ं : वायरल वीडियो बनाने वाले लड़कों ने मांगी माफी…

हालांकि, कुछ यूजर्स इस दावे के समर्थन में भी आए। एक यूजर ने लिखा, “मैं एक ऐसे दुकानदार को जानता हूं जिसका टर्नओवर करीब 5 करोड़ रुपये सालाना है।” दूसरे ने कहा, “मेरे मोहल्ले में एक दुकान है जिसने पिछले साल 50 लाख रुपये कमाए। वह सुबह 10 बजे से आधी रात तक खुली रहती है, और मालिक रोज सुबह 3 बजे मंडी से माल लाता है – मेहनत रंग लाती है।” इस बहस में कई यूजर्स ने अन्य छोटे व्यवसायों का भी ज़िक्र किया। एक यूजर ने कहा, “फोटोकॉपी की दुकानें, अगर सरकारी दफ्तरों या कोर्ट के पास हों, तो महीने में लाखों कमा सकती हैं।”

Tags: Viral News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Auraiya girl snake skin escape drama

Nagin Drama: सांप की केंचुली छोड़ गायब हुई युवती, क्यों रचा नागिन वाला खेल, पुलिस जांच में खुली पूरी फिल्मी कहानी

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Nagin Drama In Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक...

Viral News

दीदी के बारात में डांस से मचाया बवाल, यूजर्स बोले- इतने झटके तो जिम में भी नहीं मिलते! 

by Gulshan
July 31, 2025

Viral News : आजकल सोशल मीडिया पर हर रोज़ नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ तो लोगों...

Viral News

काली साड़ी में ‘देसी छोरा’ पर झूमी महिला वकील, जबरदस्त डांस ने मचाया धमाल!

by Gulshan
July 27, 2025

Viral News : आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है। कभी कोई...

srishti raghuvanshi social media backlash after raja raghuvanshi death controversy

भाई की मौत के दुख के बीच नया बवाल क्यों है राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर विवादों में

by SYED BUSHRA
June 11, 2025

Raja Raghuvanshi's Sister Faces Social Media Backlash,सोशल मीडिया पर अक्सर भावनाएं खुलकर सामने आती हैं। कोई अपने दुख और दर्द...

Viral News

पेपर में चीटिंग के लिए स्टूडेंट ने लगाई दिमाग़ की तरकीब, जुगाड़ देख उड़ जाएंगे होश!

by Gulshan
June 4, 2025

Viral News : हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कोई अपने...

Next Post
Lucknow LDA

Lucknow में जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, 10 साल बाद बदला डीएम सर्किल रेट

Delhi News

दिल्ली में नई फ्यूल पॉलिसी का कहर! पहले ही दिन जब्त हुईं सैकड़ों गाड़ियां, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist