Site icon News1India

Anaya Bangar gender transformation journey: दर्द भरी सर्जरी के बाद हुई नई शुरुआत जानिए क्या कहती हैं अनाया बांगर

Anaya Bangar’s Journey: पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के सफर में हाल ही में एक और बड़ा कदम उठाया है। अनाया, जो पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं, उन्होंने हाल ही में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव (गले की हड्डी को छोटा करने) की सर्जरी करवाई है। अनाया ने अपनी इस जर्नी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलकर सर्जरी के बाद की हालत, अनुभव और रिकवरी प्रोसेस के बारे में बताया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

अनाया ने वीडियो में क्या बताया?

अनाया ने बताया कि सर्जरी के अब 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें कई बदलाव महसूस हुए हैं। उन्होंने कहा, “सर्जरी के बाद पहले 2-3 दिन तो मैं ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी, न ही चल पा रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि पूरी तरह से ठीक होने में करीब 3 से 6 महीने लग सकते हैं, लेकिन एक महीने बाद वे जिम जाना या हल्की-फुल्की एक्टिविटी शुरू कर सकती हैं।अनाया ने डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका अच्छे से ख्याल रखा।

एक होनहार क्रिकेटर का नया सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनाया बांगर पहले एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर थीं। उन्होंने मुंबई की अंडर-16 टीम के लिए खेला है और यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और मुशीर खान जैसे खिलाड़ियों के साथ मैदान शेयर किया है। लेकिन असली चुनौती तब शुरू हुई जब उन्होंने अपनी असली पहचान को स्वीकार करने का फैसला किया। अनाया ने इससे पहले यूके जाकर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी। उन्होंने अपने सफर को सोशल मीडिया पर खुलकर शेयर किया है और इससे कई लोग प्रेरित हो रहे हैं।

डॉक्यूमेंट्री भी आने वाली है

अनाया ने बताया कि वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री भी लेकर आ रही हैं, जिसमें उनका पूरा सफर दिखाया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री उनके यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज की जाएगी। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ हर कदम शेयर करती हैं।

Exit mobile version