Site icon News1India

Viral video: अपनी शादी में पुष्पा के अंदाज में जमकर नाची दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश

Bride's unique dance in wedding

Bride’s unique dance in wedding : शादियों में दूल्हा दुल्हन का डांस अब कोई नई बात नहीं रही। आजकल हर कोई अपनी शादी को खास और यादगार बनाने की पूरी कोशिश करता है। कुछ लोग पारंपरिक तरीके से शादी करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ इसे अपने अंदाज में मनाते हैं। लेकिन आज भी कई लोगों को पुरानी परंपराएं ज्यादा पसंद आती हैं। खासकर वो दुल्हनें, जो सिर झुकाए स्टेज पर पहुंचती थीं और शालीनता से सब रस्में निभाती थीं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी ही शादी में फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘सामी-सामी’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन का नाम दिशा वासवानी है, और उनकी शादी पिछले साल हुई थी। इंस्टाग्राम पर @theweddingreels_official नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मेहमान भी हुए हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा ने लहंगा पहनकर शानदार डांस मूव्स किए। उनकी एनर्जी देखकर आसपास खड़े मेहमान हैरान रह गए और जोर से तालियां बजाने लगे। लोग दुल्हन का डांस देखकर तो खुश थे, लेकिन सबसे ज्यादा मजा दूल्हे भरत वासवानी को आ रहा था। भरत अपनी पत्नी के डांस को देख खुशी से झूम उठे। वो तालियां बजाते, चिल्लाते और मुस्कुराते नजर आए।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। किसी ने लिखा, ये तो लेडी पुष्पा लग रही है, तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, इनके घर में बुआ नहीं है जो रोक टोक करे। हालांकि, कई लोग दूल्हे के रिएक्शन की भी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही दुल्हन ने थोड़ा हटकर किया, लेकिन दूल्हे ने इसे खुले दिल से अपनाया।

क्यों खास है वीडियो 

आजकल हर कोई चाहता है कि उनकी शादी खास हो। दिशा का यह डांस बताता है कि शादियों में अब लोग खुलकर एंजॉय करने लगे हैं। हालांकि, पारंपरिक सोच रखने वाले लोगों को यह नया अंदाज थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन नए जमाने के कपल इसे अपनी तरह से एंजॉय कर रहे हैं।

Exit mobile version