Viral: प्यार की मिसाल बनी गाय,गाय और लड़की के अनोखे रिश्ते ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय ने लड़की को अपनी गोद में सुलाकर ममता दिखाई। इस खूबसूरत पल ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया गया है, और हर कोई इस प्यार भरे रिश्ते की तारीफ कर रहा है।

Cow Love

Viral news: गाय हमारी माता है यह कहावत अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस कहावत को जीवंत कर दिया है। वीडियो में गाय और एक लड़की के बीच ऐसा अनोखा रिश्ता दिखा, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है।

गाय और लड़की का प्यार भरा रिश्ता

इस वीडियो में एक लड़की गाय के पास जाती है और सिर उसके पैरों पर रख देती है। हैरानी की बात यह है कि गाय तुरंत अपना पैर आगे बढ़ाकर लड़की को सहारा देती है, मानो वो उसकी देखभाल कर रही हो। लड़की बेफिक्र होकर गाय की गोद में सो जाती है और गाय उसे प्यार भरी नजरों से निहारती रहती है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sunehrigaay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस अकाउंट पर सिर्फ गायों के प्यारे-प्यारे वीडियो शेयर किए जाते हैं। इस खास वीडियो को अब तक 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 52 लाख लोगों ने लाइक किया है और 3 लाख 61 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है।

लोगों की भावनाएं छलकीं

वीडियो पर ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स आए हैं।
एक यूजर ने लिखा मां तो मां होती है, चाहे इंसान हो या जानवर।दूसरे यूजर ने कहा,इन बेजुबानों में इंसानों से ज्यादा सच्चाई और प्यार होता है।

गाय की ममता ने सबको किया भावुक

इस वीडियो ने न केवल लोगों को भावुक किया, बल्कि यह भी दिखाया कि प्यार और देखभाल की कोई भाषा नहीं होती। जानवर भी उतने ही भावुक और संवेदनशील होते हैं, जितने हम इंसान।

गाय हमारी माता है ये सच है

यह सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। गाय न केवल हमें दूध देती है, बल्कि अपनी ममता और प्यार से भी हमारी जिंदगी को रोशन करती है। यही वजह है कि उसे हम मां का दर्जा देते हैं।

Exit mobile version