Site icon News1India

दूल्हे ने बारात में किया बड़ा कांड, दुल्हन छोड़ किसी और को पहना दी वरमाला, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video

Viral Video : शादी-ब्याह के मौके पर नाच-गाना, हंसी-मज़ाक और हल्की-फुल्की शरारतें आम हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है जो सबको चौंका देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिज़न्स को हैरान ही नहीं, बल्कि हंसी से लोटपोट भी कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी के माहौल में इतना खो गया कि उसे असली दुल्हन की जगह किसी और को वरमाला पहना दी।

वरमाला स्टेज पर हुआ ‘फिल्मी ट्विस्ट’

वीडियो में साफ दिखता है कि शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। मंडप में पूजा-पाठ निपट चुका है और स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा पार्टी जोश से परफॉर्म कर रही है। इसी दौरान दूल्हा भी मस्ती में डांस करने लगता है। लेकिन फिर अचानक ऐसा कुछ करता है कि सबकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। दूल्हा नाचते-नाचते अचानक अपनी वरमाला निकालता है और वहां मौजूद एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के गले में डाल देता है।

हंसी में छिप गया हैरानी का तूफ़ान

दूल्हे की इस हरकत पर पहले तो सब सन्न रह जाते हैं, लेकिन फिर हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं। लोग मोबाइल कैमरे निकाल लेते हैं, सीटियों और तालियों की गूंज माहौल में भर जाती है। ऑर्केस्ट्रा डांसर भी कुछ पलों के लिए चौंकती है, फिर मुस्कुराते हुए खेल में शामिल हो जाती है। वो भी अपने गले की माला निकालकर ठुमकते हुए दूल्हे के गले में डाल देती है। इस अनोखे ‘जयमाला पार्ट 2’ को देखकर लोग हैरान भी हैं और एंटरटेन भी।

यह भी पढ़ें : रेल यात्रा पर महंगाई की मार दिल्ली-पटना, कोलकाता, मुंबई…

इंटरनेट पर उड़ा मज़ाक

वीडियो के वायरल होते ही यूज़र्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। किसी ने लिखा, “भाभी नंबर 2 की एंट्री हो गई है”, तो किसी ने मज़े लेते हुए कहा, “अब दूल्हे की खैर नहीं!” हालांकि, वीडियो किस राज्य का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह घटना बिहार की हो सकती है, क्योंकि वीडियो में बोली और माहौल उस क्षेत्र से मेल खाता है।

Exit mobile version