Site icon News1India

Lalit Modi & Sushmita Sen: भगोड़े बिजनेसमैन Lalit Modi कर रहे Sushmita Sen को डेट, सोशल मीडिया पर छाया इश्क का बुखार

Lalit Modi & Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी काफी दिनों से रिलेशनशिप में हैं। इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी। ललीत मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस बधाई देने लगे । जिसके कुछ देर बाद ही उन्होंने साफ़ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है। वो सिर्फ अभि एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ललित मोदी का पहला पोस्ट

इस मामले की चर्च तो तब शुरु हुई जब ललित मोदी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी । उन फोटो में वो सुष्मिता सेन के साथ नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने कैप्शन में लिखा है कि ‘परिवार के साथ मालदीव और सारडीनिया के ग्लोबल टूर से अभी वापस आए हैं। और मेरी बेटर हॉफ सुष्मिता सेन । आखिरकार जिंदगी की नई शुरुआत। ओवर द मून’। अपने कैप्शन में ललित मोदी ने ढेर सारे दिल के इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है इस पोस्ट में।

ललित मोदी के पहले के पोस्ट के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे, ललित मोदी के कैप्शन में मेरी बेटर हॉफ से लोग समझे की उन्होंने शादी कर ली। लेकिन ऐसे में ललित मोदी ने कुछ ही देर बाद दूसरा ट्वीट किया और लिखा, ‘साफ कर दूं कि शादि नही हुई है, हम सिर्फ अक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी भी एक दिन बहुत जल्द हो जाएगी ।

9 साल बड़ी महिला से पहली शादी

अगर ललित मोदी सुष्मिता सेन से शादी करते हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी 17 अक्टूबर 1991 मीनल से हुई थी, जिनकी उम्र उनसे 9 वर्ष ज्यादा थी। ललित मोदी से विवाह के पूर्व मीनल, करीमा नाम की बेटी की मां बन चुकी थीं। मोदी ने करीमा को भी अपनाया। मोदी ने करीमा की शादी गौरव बर्मन से करवाई। गौरव डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन और मोनिका बर्मन के बेटे हैं। गौरव के भाई मोहित बर्मन आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर भी हैं। मीनल और ललित मोदी के बेटे का नाम रुचिर है। दोनों को आलिया नाम की एक बेटी भी है।

कभी भारतीय क्रिकेट में जलवा था

एक नई पुस्तक ‘मेवरिक कमिश्नर: द आईपीएल-ललित मोदी सागा’ में लेखक बोरिया मजूमदार ने यह दावा किया कि ललित मोदी जब आईपीएल मैच के लिए धर्मशाला गए थे तो उनके ऑफिस ने दिल्ली से उनके लिए मर्सिडीज की एस क्लास कारें भेजी। ये कारें धर्मशाला में उनके विमान से उतरने से पहले वहां पहुंच गई थी। धर्मशाला और नागपुर जैसे शहरों में मर्सिडीज की एस-क्लास कारों का विशेष तौर पर इंतजाम करना पड़ा था क्योंकि इन शहरों में यह कार उपलब्ध नहीं थी और वह किसी अन्य कार में सवारी नहीं करना चाहते थे।

Exit mobile version