Site icon News1India

Viral post : HR को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज,पहले ही दिन नौकरी क्यों छोड़ी सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Left the job on the very first day viral story

Left the job on the very first day viral story : आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग महीनों तैयारी करते हैं, इंटरव्यू देते हैं और नौकरी मिलने के बाद उसे हर हाल में बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने फैसलों को लेकर इतने साफ होते हैं कि उन्हें जो सही नहीं लगता, वे उसे तुरंत छोड़ने का निर्णय ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

HR ने शेयर किया अनोखा अनुभव

नोएडा की खुशी चौरसिया, जो एक HR स्पेशलिस्ट हैं, ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में एक नई कैंडिडेट ने जॉइनिंग के पहले ही दिन नौकरी छोड़ दी। उन्होंने उस कैंडिडेट के साथ हुई व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया। कैंडिडेट का नाम छिपा दिया गया था, लेकिन चैट पढ़ने पर लग रहा था कि उसका नाम “श्रुतिका” है।

व्हाट्सएप पर भेजा चौंकाने वाला मैसेज

उस लड़की ने HR को मैसेज किया। “मैं काम जारी नहीं रखना चाहती।” यह मैसेज पढ़ते ही खुशी हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत पूछा “कोई खास वजह?” जवाब आया “मुझे ये काम मेरे लायक नहीं लग रहा।” जब खुशी ने फिर से पूछा कि आखिर क्या बात ठीक नहीं लगी, तो कैंडिडेट ने साफ कहा “मुझे काम पसंद नहीं आया।”

इस पर HR को थोड़ा गुस्सा भी आया। उन्होंने जवाब में लिखा “इंटरव्यू के दौरान तुम्हें काम अच्छे से समझाया गया था, और तुमने खुद हामी भरी थी।”

वायरल हुआ पोस्ट, बंटे लोगों के विचार

खुशी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंटरव्यू के समय कैंडिडेट को सवाल जरूर पूछने चाहिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े। उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी काम शुरू से ही परफेक्ट नहीं लगता, उसे थोड़ा वक्त देना जरूरी होता है।

यह पोस्ट कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा “HR को समझना चाहिए कि लड़की को आखिर क्या दिक्कत थी।” किसी ने कहा “शायद उसका टीम लीडर ठीक से पेश नहीं आया।”

वहीं कुछ लोगों ने खुशी की बात का समर्थन किया और कहा कि “हां कहने से पहले सोच-समझ लेना ही बेहतर होता है, वरना इससे कंपनी और समय दोनों का नुकसान होता है।”

Exit mobile version