Site icon News1India

Instagram reel: इंस्टाग्राम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक,केरल के रिजवान ने रील बना के रचा इतिहास

Viral reel

Instagram reel: आजकल इंस्टाग्राम हर किसी की फेवरेट टाइमपास जगह बन गई है। लोग घंटों रील्स देखकर एंटरटेन चलाते रहते हैं। लेकिन रोज़ हजारों रील लोग देखते है और बनती है।लेकिन क्या आज तक कोई रील गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल करी गई है।

केरल के मुहम्मद रिजवान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुहम्मद रिजवान जो केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। एक फ्रीस्टाइल फुटबॉल प्लेयर हैं। उन्होंने नवंबर 2023 में एक ऐसी रील पोस्ट की जो इतनी वायरल हुई कि इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डमें अपनी जगह बना ली।

आखिर रील में ऐसा क्या था?

इस वीडियो में रिजवान केरलामकुंदू वॉटरफॉल के पास अपने फुटबॉल स्किल्स दिखाते नजर आते हैं।वो दूर से बॉल को मारते हैं, और बॉल सीधे झरने के पीछे पत्थरों के बीच गायब हो जाती है। रिजवान की ये हैरानी भरी रिएक्शन और शानदार स्टंट ने लोगों को बार बार वीडियो देखने पर मजबूर कर दिया।

अब तक के नंबर देखें तो

व्यूज: 554 मिलियन (55.4 करोड़)
लाइक्स: 92 लाख
कमेंट्स: 42 हजार से ज्यादा

वर्ल्ड रिकॉर्ड की खुशी

8 जनवरी 2024 को रिजवान ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी ये रील दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन चुकी है। वाकई ये बड़ी बात है।

लोगों के कमेंट्स

एक फैन ने लिखा जल्द ही ये रील 600 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लेगी।दूसरे ने कमेंट किया यकीन नहीं होता कि ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील है।

रिजवान की ये रील क्यों खास है?

ये वीडियो सिर्फ फुटबॉल के एक कूल स्टंट तक सीमित नहीं है। ये दिखाता है कि किस तरह एक सादगी भरी क्लिप भी पूरी दुनिया में तहलका मचा सकती है।

Exit mobile version