Viral news: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर अपनी स्टाइल और ग्रेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। 66 साल की उम्र में भी उनका ग्लैमर और एनर्जी लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन इस बार नीतू कपूर किसी फिल्म या फैशन की वजह से नहीं, बल्कि एक वायरल फोटो के कारण चर्चा में आ गई हैं।
फोटो से मचाया बवाल?
दरअसल, नीतू कपूर ने नए साल के मौके पर अपनी समधन सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान नीतू कपूर के पास रखे सिगरेट के डिब्बे पर चला गया। बस फिर क्या था। ये तस्वीर वायरल हो गई और लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।
लोगों के अलग अलग कमेंट्स
नीतू कपूर की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।एक यूजर ने लिखा जब दादी-नानी ऐसी होंगी तो बच्चों की परवरिश कैसी होगी?वहीं, दूसरे ने लिखा इस उम्र में ये सब शोभा नहीं देता।लेकिन नीतू कपूर के फैंस भी पीछे नहीं रहे।एक फैन ने लिखा ये उनकी पर्सनल लाइफ है। वह जो चाहें कर सकती हैं।एक और यूजर ने कहा गांवों में तो दादी-नानी हुक्का पीती हैं, तब कोई कुछ नहीं कहता।
सच क्या है?
अब सवाल ये उठता है कि क्या नीतू कपूर वाकई स्मोकिंग करती हैं या ये डिब्बा किसी और का था? इस पर नीतू कपूर ने कोई सफाई नहीं दी है।लेकिन लोगों की चर्चा तो थमने का नाम ही नहीं ले रही।
ये भी पढ़ें:हादसा या मर्डर? जन्मदिन के बाद IIM बैंगलुरु के छात्र की अचानक मौत
लोगों को क्यों पड़ा इतना फर्क?
सेलिब्रिटीज की लाइफ हमेशा लोगों की नजरों में रहती है। उनके फैंस उनसे परफेक्ट इमेज की उम्मीद करते हैं, लेकिन हर इंसान की अपनी निजी जिंदगी होती है। नीतू कपूर के फैंस का कहना है कि हमें उनके निजी फैसलों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें जज करने से बचना चाहिए।
क्या कहना सही है?
सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय देने के लिए आजाद हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल करना कहां तक सही है, ये सवाल जरूर उठता है। नीतू कपूर की यह तस्वीर एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हमें दूसरों के पर्सनल मामलों में इतनी दखलअंदाजी करनी चाहिए?हालांकि सेलिब्रिटीज को फैंस पसंद करते है इसलिए कि उनको कुछ भी गलत करते देख परेशान हो जाते है।ये फैंस की सेलेब्स के लिए मोहब्बत है।