Site icon News1India

14 बार Zomato पर किया भांग की गोली का ऑर्डर, ट्वीट कर जोमैटो ने दिया ये रीएक्शन

ZOMATO VIRAL TWEET NEWS

होली वाले दिन एक ओर लोग रंगो से होली खेल रहे थे तो कुछ लोग इस दिन भांग का नशा भी किया करते है। आज एक ऐसे ही वायरल खबर की जानकारी आप सभी को देने जा रहे है,जिसे सुनकर आपके चेहरे पर हसी को कोई रोक नहीं सकता आइए जानते है, क्या है मामला

वायरल हो रहा है ट्विट

होली पर सोशल मीडिया पर एक ट्विट जमकर वायरल हो रहा है, ये ट्विट फुड डीलिवरी पार्टनर जोमैटो ने शेयर किया है। इस ट्विट को लोगों द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। ट्विट में लिखा है, कि कोई गुरूग्राम में स्थित शुभम को इस बात की जानकारी दो कि हम लोग अपने एप पर भांग की गोली ऑनलाइन डिलीवरी नहीं किया करते

ऑनलाइन कर रहा था भांग ऑर्डर

गुरूग्राम में स्थित शुभम नामक व्यक्ति ने होली वाले दिन फुड डिलीवरी एप में 14 बार भांग की गोली का ऑडर कर दिया इसपर जोमैटो ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विट किया और लिखा कि कृप्या कोई गुरूग्राम में स्थित शुभम को इस बात की जानकरी दो कि हम लोग एप पर भांग की गोली की डिलीवरी नहीं करते उन्होंने 14 बार भांग की गोली का ऑर्डर हमारे एप से किया है। इस पोस्ट को लोगो ने जमकर शेयर किया जिसके बाद पोस्ट वायरल हो रहा है।

Exit mobile version