Site icon News1India

Viral : महाकुंभ के चलते रवि किशन देश से बाहर क्यों? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Ravi Kishan

Viral News :भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। महाकुंभ 2025 के शानदार आगाज के बीच उनकी एक पोस्ट ने उनके फैंस को उनसे थोड़ा नाराज़ कर दिया है।

गुड डे पर लोगों को आया गुस्सा

विदेश में सुकून के पल बिता रहे हैं रवि किशन
रवि किशन ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो घास के बीच आराम करते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोकेशन का जिक्र नहीं किया है।लेकिन बैकग्राउंड देखकर फैंस को लगा कि वो विदेश में हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा गुड डे जो उनके अच्छे मूड और सुकून भरे पलों को दिखाता है।

फैंस ने किया तो सवाल तो किसी ने की तारीफ

कुछ फैंस ने उनकी पोस्ट पर तारीफ की। किसी ने लिखा हैंडसम बॉय तो किसी ने कहा लंदन वाइब्स।लेकिन कई फैंस नाराज भी नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया गुड डे की जगह महाकुंभ में होते तो और अच्छा लगता। दूसरे ने लिखा महाकुंभ के समय आपको देश में होना चाहिए था।

फोटो नई है या पुरानी

फैंस की नाराजगी के बीच ये साफ नहीं हो पाया है कि रवि किशन की ये तस्वीरें नई हैं या पुरानी। उन्होंने लोकेशन भी शेयर नहीं की है। जिससे फैंस के सवाल और भी बढ़ गए हैं।

महाकुंभ 2025 का जलवा

इस बार महाकुंभ की रौनक देखने लायक है। संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल सबको आकर्षित कर रहा है। अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, और रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारे भी संगम में डुबकी लगाते नजर आ सकते हैं।

देश-विदेश से श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में भाग ले रहे हैं। हालांकि, रवि किशन का इस आयोजन से दूर रहना उनके फैंस को खल रहा है। महाकुंभ 2025 भारतीय संस्कृति और भक्ति का एक भव्य उदाहरण बनकर उभरा है।

Exit mobile version