News1India

UP: 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, किसी ने कहा ‘प्रकृति का चमत्कार’,तो कोई कह रहा ‘भगवान का अवतार’

बच्चा का जन्म लेने एक आम प्रक्रिया है..लेकिन जब बच्चा जिसने जन्म लिया है वही आम ना हो उसपर आप क्या कहोगे..दरअसल हम ऐसे बच्चे की बात कर रहे है जिसके 4 हाथ है और 4 पैर है..ये मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है..

बच्चा भगवान का अवतार

आपको बता दें ये बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है..इस बच्चे के जन्म को लोग इसे प्रकृति का चमत्कार कह रहे हैं..तो किसी ने कहा कि ये तो भगवान का पर्वजन्म है..इस बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..बच्चे का जन्म 2 जुलाई को हुआ है..

दरअसल बच्चे की मां करीना को 2 तरीख को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया.. जन्म के समय बच्चा का वजन करीब 3 kg पाया गया था..

डॉक्टर ने कहा ये जुड़वा बच्चे का मामला

वहीं डॉक्टर ने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा है कि ये जुड़वा बच्चे का मामला है..लेकिन दुसरा बच्चा सही से डेवलप नहीं हो पाया जिसके चलते एक बच्चे के अतिरिक्त हाथ और पैर हो गए..लेकिन बच्चे की जन्म की सूचना मिलते ही आसपास से लोगों उसे देखने पहुंच गए..

इससे पहले भी देश में ऐसे बच्चों के जन्म के मामले सुने है जो आम बच्चों से अलग थे..साल की शुरूआत में ही बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे ने जन्म लिया था..तो बच्चे के पिता ने कहा था हमने बच्चा का अल्ट्रसाउंड करवाया था..लेकिन डॉक्टरों ने जांच में सही बताया था..

वहीं पिछले साल बिहार के ही गोपालगंज में दिसंबर 2021 में तीन हाथ और पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ था..

Exit mobile version