Site icon News1India

Viral News : वर की तलाश में महिला ने छापवाया गजब का विज्ञापन, देखते ही छूट जाएगी हंसी

Viral News

Viral News : 30 साल की एक महिला का शादी के लिए हैंडसम लड़के की तलाश करते हुए विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस विज्ञापन को देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसका मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इस विज्ञापन देने वाली महिला की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस विज्ञापन में ऐसा क्या लिखा है।

विज्ञापन देने वाली महिला सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और उसकी उम्र 30 साल है। वह एक नारीवादी भी है और उसे 25-28 साल के बीच का दूल्हा चाहिए। इसके अलावा, दूल्हा हेल्दी और फिट होना चाहिए। विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि दूल्हे को एक सफल व्यवसाय चलाना चाहिए और उसके पास खुद का बंगला या 20 एकड़ का फार्महाउस होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट

विज्ञापन में आगे जो बातें लिखी गई हैं, उन्हें पढ़कर कुछ लोग हंसी में लुप्त हो गए हैं, तो कुछ इस पर आलोचना कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि दूल्हे को खाना पकाना आना चाहिए और उसे डकार या गैस छोड़ने की आदत नहीं होनी चाहिए। यह विज्ञापन सोशल मीडिया यूजर @rishibagree ने शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट पर यूज़र्स ने क्या कहा ?

एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, “अब तो दस मिनट में दूल्हा डिलीवर करने की व्यवस्था भी शुरू होनी चाहिए।” वहीं, दूसरे ने सवाल उठाया, “क्या ये मजाक है या वास्तव में वैवाहिक विज्ञापन?” एक यूजर ने तो यह तक कह दिया, “क्या आपको पता है कि ऐसे मूर्ख भी हैं, जो इस मौके के लिए अपने माता-पिता तक बेच सकते हैं?” जबकि एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लगता है पूंजीवाद से लड़ने के लिए, दीदी को खुद पूंजी की जरूरत है।”

कुछ ने तो स्थिति पर तंज करते हुए कहा, “अगर कुकिंग भी आनी चाहिए, तो सीधे खाना बनाने वाले को ही रख लो।” किसी ने लिखा, “इनसे नौकर चाहिए या पति?” और एक यूजर ने तो यह सवाल भी किया, “नारीवादी महिला को इतना धन क्यों चाहिए?” आखिरकार, एक ने पूछा, “क्या यह मजाक है? कौन ऐसे पति के लिए ढूंढता है?”

Exit mobile version