क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल ने क्यों छोड़ा भारत ,कहां हुऐ शिफ्ट किसने किया खुलासा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मीडिया और भीड़भाड़ से बचने के लिए लंदन में बसने का फैसला किया। डॉ. श्रीराम नेने के मुताबिक, दोनों अपने बच्चों को एक सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहते हैं।

Virat Anushka London shift reason

Bollywood news : क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का सबसे चर्चित कपल,विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल माना जाता है। विराट जहां क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, वहीं अनुष्का भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। शादी के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अनुष्का अपने बच्चों के साथ समय बिताने को तरजीह देती हैं और विराट भी जब क्रिकेट से फुर्सत पाते हैं तो लंदन जाकर परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। हालांकि, लंदन में ज्यादा समय बिताने को लेकर विराट को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया गया है।

लंदन क्यों पसंद आया विराट-अनुष्का को?

अक्सर खबरें आती रहती हैं कि विराट और अनुष्का भारत के बजाय लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की लंदन में घूमते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल होती रहती हैं। लेकिन दोनों ने खुद कभी यह नहीं बताया कि उन्होंने लंदन में रहने का फैसला क्यों लिया। अब इस राज से पर्दा उठा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इस बारे में खुलकर बताया है। उनके मुताबिक, विराट और अनुष्का इतनी बड़ी हस्तियां हैं कि भारत में उन्हें खुलकर आम जिंदगी जीने का मौका नहीं मिलता। हर वक्त मीडिया और फैंस की नजरें उन पर रहती हैं, जिससे उन्हें निजी जिंदगी जीने में मुश्किल होती है। इसी कारण उन्होंने लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया।

डॉ. नेने ने की विराट और अनुष्का की तारीफ

हाल ही में एक इंटरव्यू में डॉ. श्रीराम नेने ने रणवीर इलाहाबादिया से बातचीत करते हुए अनुष्का और विराट के बारे में दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि, “एक दिन हमारी अनुष्का से बातचीत हुई थी, जो बहुत प्यारी थी। अनुष्का और विराट बेहद अच्छे इंसान हैं और अपने बच्चों को एक सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहते हैं।”

लंदन जाने की असली वजह

डॉ. नेने की बातें साफ इशारा करती हैं कि भारत में विराट और अनुष्का को पब्लिक अटेंशन की वजह से सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलते ही लोगों की भीड़ लग जाती थी। ऐसे में दोनों ने सोचा कि ऐसी जगह रहना बेहतर होगा जहां वे शांति से अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। डॉ. नेने ने कहा,
“वे लंदन शिफ्ट होने का सोच रहे थे, क्योंकि भारत में उन्हें अपनी सफलता का खुलकर आनंद नहीं मिल पा रहा था। हर छोटी-बड़ी बात पर मीडिया का ध्यान रहता था, जिससे उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही थी।”

Exit mobile version