VIRAT KOHLI IPL EARNING: IPL से अबतक 150 करोड़ रूपए से भी ज्यादा कमा चुके हैं VIRAT KOHLI, देखिए कब मिली कितनी सैलेरी?

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले RCB के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली अबतक IPL से 150 करोड़ से भी ज्यादा रूपए कमा चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले RCB के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली(VIRAT KOHLI) अबतक IPL से 150 करोड़ से भी ज्यादा रूपए कमा चुके हैं।

2008 में विराट कोहली को RCB ने अंडर 19 के ड्राफ्ट से खरीदा था, तब विराट को 12 लाख रूपए में खरीदा गया। 2010 तक उनकी सैलेरी 12 लाख ही रही। 2011 में ये बढ़कर 8.2 करोड़ हो गई जो 2014 तक सेम रही। विराट 2013 में RCB के फुल टाइम कप्तान बने और फिर 2015 से 2017 तक हर साल उन्हें 12.5 करोड़ रूपए मिले। 2018 में RCB ने विराट को 18 करोड़ में रिटेन किया, विराट को 2021 तक हर साल 18 करोड़ रूपए मिले। इसके बाद 2022 में विराट ने RCB की कप्तानी छोड़ दी और उनकी सैलरी भी कम हो गई 2022 से विराट को सीजन के 15 करोड़ रूपए मिल रहे हैं।

कुल मिलाकर अभी तक विराट सिर्फ IPL की सैलरी से 178 करोड़ 66 लाख रूपए कमा चुके हैं। इस सब के अलावा विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर(RCB) 15 सीजन में एक बार भी IPL की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2014 में विराट कोहली RCB के रेगुलर कप्तान बने थे और 2022 में उन्होने कप्तानी छो़ड़ी थी जिसके बाद टीम ने मेगा ऑक्शन में खरीदे फाफ डू प्लेसिस(FAF DU PLESSIS) को RCB का नया कप्तान बनाया था। IPL 2023 में फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है और इस साल भी जीत की उम्मीद से आगे बढ़ रही है।

Exit mobile version