Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home IPL 2023

VIRAT KOHLI ने IPL 2023 में लगातार 2 मैचों में जड़ा दूसरा शतक, गुजरात के खिलाफ डू ऑर डाई मैच में कोहली ने खेली 101 रनों की पारी

इस शतक के साथ विराट कोहली ने IPL के इतिहास में अपने नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया। बता दें शिखर धवन और जॉस बटलर के बाद विराट कोहली IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने जिसने 2 मैचों में लगातार 2 शतक जड़े हों।

Vikas Baghel by Vikas Baghel
May 21, 2023
in IPL 2023, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, एक ही सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले और भी कई शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले क्रिकेट और IPL के किंग विराट कोहली(VIRAT KOHLI) ने 21 मई को IPL 2023 के आखरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस(GUJARAT TITANS) के खिलाफ डू ऑर डाई मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 60 गेंदों में शतक जड़ा। विराट ने अपनी पारी में कुल 61 गेंदों में 101 रनो की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। कोहली का ये शतक उस वक्त आया जब उनकी टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलौर(ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) को ऐसी ही एक लंबी पारी की सख्त जरूरत थी। ये मैच RCB के लिए बेहद अहम था क्योंकि इस मैच को हारने का मतलब IPL 2023 से बाहर होना था। कप्तान फाफ डू प्लेसिस(FAF DU PLESSIS) और ग्लैन मेक्सवेल(GLEN MAXWELL) के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें विराट पर टिकी थीं और दिलदार कोहली ने अपनी टीम और फैंस को जरा भी नाराज नहीं किया और ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए ना सिर्फ शतक बनाया बल्कि अपनी टीम को 197 के स्कोर तक ले गए।

RELATED POSTS

WTC FINAL में ICC नें दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना, भारत पर पूरी तो ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

June 12, 2023

IPL 2023 की ट्रॉफी तो जीती ही, साथ ही CSK ने किया ऐसा कारनामा जो कोई टीम नहीं कर पाई

May 31, 2023

इस शतक के साथ विराट कोहली ने IPL के इतिहास में अपने नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया। बता दें शिखर धवन और जॉस बटलर के बाद विराट कोहली IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने जिसने 2 मैचों में लगातार 2 शतक जड़े हों।

धवन-बटलर के क्लब में शामिल किंग कोहली –

सबसे पहले शिखर धवन(SHIKHAR DHAWAN) ने IPL 2020 में दिल्ली केपिटल्स(DELHI CAPITALS) की ओर से खेलते हुए लगातार 2 शतक जड़े थे।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर(JOS BUTTLER) ने IPL 2023 में लगातार 2 शतक जड़कर इस लिस्ट को जॉइन किया।

इन दोनों दिग्गजों के बाद अब IPL के किंग विराट कोहली भी इस खास क्लब में शामिल हो चुके हैं।

बता दें विराट ने IPL 2023 का पहला शतक 19 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के खिलाफ 63 गेंदों मे 100 रन बनाकर जड़ा था, इस शतक के 2 ही दिन बाद विराट ने गुजरात टाइटंस(GT) के खिलाफ खेलते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। गुजरात के खिलाफ विराट ने सिर्फ 60 गेंदों में सैकड़ा बनाया।

पहली शतक आने में लगे 1489 दिन और दूसरे में सिर्फ 1 दिन –  

जो शतक विराट ने SRH के खिलाफ 19 मई को लगाया था वह IPL में 4 साल 28 दिन यानी कि कुल 1489 दिनों बाद आने वाला शतक था। लेकिन जहां कोहली को IPL में 1 शतक लगाने में 1489 दिन लगे वहीं उसके तुरंत बाद ही लगातार दूसरा शतक लगाने में कोहली ने सिर्फ 1 दिन लिया। वैसे तो 19 से 21 मई तक 2 दिन हो गए लेकिन पहला शतक 19 मई और दूसरा शतक 21 मई के बीच में बस 20 मई का दिन था।

इन 2 लगातार शतकों से पहले आखरी बार उन्होने IPL में शतक 19 अप्रैल 2019 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था। 2019 से पहले 2016 में विराट ने एक ही सीजन में 4 शतक भी जड़े थे।

Tags: ipl 2023ipl 2023 highlightsipl 2023 liveipl 2023 match prediction in kannadaipl 2023 predictionipl 2023 rcbipl 2023 rcb vs srhipl 2023 rcb vs srh 2023 virat kohliipl 2023 rcb vs srh highlightsipl 2023 rcb vs srh post match review kannadaipl 2023 shortsipl auction 2023ipl highlights 2023rcb vs srh 2023 highlights analysistata ipl 2023 rcb vs srh virat kohliVIRAT KOHLI 100 VS GTvirat kohli century ipl 2023virat kohli ipl century 2023ஐபிஎல் 2023
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

WTC FINAL में ICC नें दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना, भारत पर पूरी तो ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

by Vikas Baghel
June 12, 2023
0

7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की समाप्ती के...

IPL 2023 की ट्रॉफी तो जीती ही, साथ ही CSK ने किया ऐसा कारनामा जो कोई टीम नहीं कर पाई

by Vikas Baghel
May 31, 2023
0

30 मई को गुजरात टाइटंस(GT) को फाइनल मुकाबले में हराकर महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) ने IPL...

जब पांचवी बार IPL चैंपियन बनी MS DHONI की CSK, IPL 2023 के फाइनल की अनकही कहानी

by Vikas Baghel
May 30, 2023
0

धोनी की बंद आंखें, मोहित की आखरी गेंद और जड़ेजा का चौका।आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवी बार IPL का खिताब...

CSK VS GT FINAL: रेलवे स्टेशन पर सोए CSK के फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ VIRAL, बारिश के कारण नहीं हो पाया था मैच

by Vikas Baghel
May 29, 2023
0

IPL 2023 का फाइनल बारिश के कारण 28 मई को नहीं हो पाया, करीब 5-6 घंटों तक चली लगातार बारिश...

GT VS CSK LIVE UPDATE: स्थगित हुआ IPL 2023 का FINAL, 29 मई को होगा चैंपियन का फैसला

by Vikas Baghel
May 28, 2023
0

आज गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले IPL 2023...

Next Post

UP News: क्या इस बार मिलेगा उत्तर प्रदेश को स्थाई डीजीपी

Sultanpur: अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर ट्रक-ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version