Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आखिर ‘हनुमान जी’ ने जनसंख्या वृद्धि पर क्यों खोली ‘तिजोरी’ 4 पर सोना तो 3 बच्चे पैदा करने पर मिलेगी चांदी

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया बड़ा ऐलान, ब्राह्मण समाज बढ़ाए जनसंख्या, संगठन देगा स्वर्ण के साथ रजत पदक।

Vinod by Vinod
January 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आज ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है। आप संख्या बढ़ाएं। आने वाली संताने इस देश में अपना नाम, अपना समाज, अपना गोत्र, अपना सूत्र, सभी की रक्षा कर सकें। सनातन की रक्षा तभी होगी तब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी। ये बातें गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कही।

मिलेगा स्वर्ण पदक

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने आगे कहा कि हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है। ब्राह्मण समाज भी इससे अछूता नहीं है। आज हमने अपने परिवार पर ध्यान देना बंद कर दिया है। ऐसे में ब्राह्मणों को भी जनसंख्या वृद्धि करनी चाहिए। बीके शर्मा हनुमान ने यह भी घोषणा की किसी भी विप्र परिवार में तीन बच्चे होने पर रजत (चांदी) पदक और चार बच्चों पर स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

RELATED POSTS

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

December 31, 2024
प्रवीन आत्रेय photo

सत्ता में रहते हुए कभी भूपेंद्र हुड्डा को नहीं आई ब्राह्मणों की याद, सीएम मनोहर लाल के सम्मान देने से हुए परेशान – प्रवीन आत्रेय

October 10, 2023

यह योजना केवल विप्र समाज के लिए

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने आगे कहा कि, मैं यह भी बताना चाहता हूं कि यह योजना केवल विप्र समाज के लिए है। इस योजना का मकसद केवल ब्राह्मण समाज की आबादी को बढ़ाना और बच्चों को सही शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाना है। हनुमान ने आगे कहा कि ब्रम्हण समाज ने देश के विकास के लिए हमेंशा कार्य किए हैं। हम समाज से कहते हैं कि अब जनसंख्या बढ़ाएं।

मिलेगी ये सामाग्री

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बच्चों को उच्च पदों पर लाने की कोशिश के लिए दिलो जान से सहायता की जा रही है। बच्चों को जन्म देने वाली मात्र शक्तियों को गेहूं का आटा, गोंद, मखाने, सूखा नारियल का बुरादा, काजू, बादाम, सोंठ, अजवाइन, देसी घी, गुड़, खरबूजे की गिरी, आदि ताकत की सामग्री भी दी जाएगी।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक उपाध्यक्ष पंडित आरसी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, संस्था के धर्माचार्य प्रमुख बृजकिशोर शर्मा बृजवासी, जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा,मौजूद थे।

Tags: Brahmin SocietyPopulation GrowthVishwa Brahmarishi Brahmin Mahasabha
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

by Vinod
December 31, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पिछले करीब 1040 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जिसके कारण रूस...

प्रवीन आत्रेय photo

सत्ता में रहते हुए कभी भूपेंद्र हुड्डा को नहीं आई ब्राह्मणों की याद, सीएम मनोहर लाल के सम्मान देने से हुए परेशान – प्रवीन आत्रेय

by Saurabh Chaturvedi
October 10, 2023

चंडीगढ़। मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने हरियाणा के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को ब्राह्मणों की राजनीति करने...

Next Post
shanivar

Aaj Ka Rashifal : जनवरी का अंतिम हफ्ता, जानें किस राशि में होगा प्रेम का आगाज, किसको मिलेगा अपना खोया हुआ प्यार

Republic Day weather

Republic Day weather: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version