Vivah Shubh Muhurt 2022: आज शुक्र उदय के बाद गूंजेगी शहनाइयां, शादी के लिए कौन सा मुहूर्त है शुभ

आज सुबह यानी 21 नवम्बर छह बजे से शुक्र उदय हो गया है। हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह का विवाह से संबंध महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यताएं के अनुसार 29 सितंबर की देर रात 3:30 बजे शुक्र अस्त हो गया था जिसकी अवधि दो महीने 22 दिन की थी। जो की आज समाप्त हो चुका हैं। कहा जाता है कि शुक्र के अस्त रहने तक शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न नहीं करने चाहिए। 02 अक्टूबर 2022 को इस साल का शुक्र अस्त हो गया था। जिसके बाद 20 नवंबर को शुक्र के उदय होते ही शादी-विवाह संपन्न किए जा सकेंगे। अब आपको बताएगें नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक शादियों की सभी शुभ तिथियों के बारे में।

शादी के लिए कौन कौन से दिन हैं शुभ?

शादी के लिए नवंबर और दिसंबर माह में कई ऐसे शुभ दिन हैं जिस दिन आप शादी कर सकते हैं।

नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त

  1. 21 नवंबर, दिन सोमवार
  2. 24 नवंबर, दिन गुरुवार
  3. 25 नवंबर, दिन शुक्रवार
  4. 27 नवंबर, दिन रविवार 28 नवंबर को पूर्वाभाद्र लग्न चल रहा है जो बहुत ज्यादा शुभ है। इसके बाद दिसंबर महीने में लग्न शुरू हो रहा है जो शुक्रवार दो तारीख से शुरू होगा।

दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त

  1. 02 दिसंबर, दिन शुक्रवार
  2. 07 दिसंबर, दिन बुधवार
  3. 08 दिसंबर, दिन गुरुवार
  4. 09 दिसंबर, दिन शुक्रवार
Exit mobile version