Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अजंता की दीवारों से समंदर तक प्राचीन कला से सजा ‘विशेष जहाज़’, आज मिलेगा नाम, भारतीय नौसेना में होगा शामिल!

इस विशेष जहाज को केरल के माहिर कारीगरों ने पारंपरिक तकनीकों और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करके बनाया है। इस परियोजना का नेतृत्व बाबू शंकरन ने किया, जिन्होंने हजारों जोड़ों को हाथों से जोड़कर इस जहाज को आकार दिया।

Gulshan by Gulshan
May 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Indian Navy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Navy : भारतीय नौसेना को बुधवार के दिन एक ऐतिहासिक और बेहद खास जहाज मिलने जा रहा है, जिसे पूरी तरह पारंपरिक तकनीकों और प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है। इस विशेष जहाज की प्रेरणा अजंता की गुफाओं में बनी एक प्राचीन चित्रकला से ली गई है। इसे केरल के कुशल शिल्पकारों ने हाथों से जोड़कर बनाया है, और इसका नेतृत्व अनुभवी बाबू शंकरन ने किया है।

यह अनोखा जहाज कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय नौसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और जहाज को नाम देकर उसका नामकरण भी करेंगे।

RELATED POSTS

Indian Navy

भारतीय नौसेना बनेगी और ताकतवर, 44,000 करोड़ की लागत से 12 MCMV की खरीद को मंजूरी

May 28, 2025
फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

April 28, 2025

क्या है इस जहाज की खासियत ? 

इस जहाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लकड़ी से तैयार किया गया है और इसमें न तो किसी कील का इस्तेमाल किया गया है और न ही आधुनिक धातु का। इसमें पारंपरिक चौकोर पाल (स्क्वायर सेल) और लकड़ी की पतवार लगाई गई हैं। इसका निर्माण पूरी तरह से पारंपरिक शिप-बिल्डिंग तकनीकों से हुआ है, जिससे यह आधुनिक युद्धपोतों से एकदम अलग और विशिष्ट बनाता है।

नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह “स्टिच्ड शिप” दरअसल 5वीं शताब्दी के एक प्राचीन जहाज का पुनर्निर्माण है। इसका डिज़ाइन अजंता की एक चित्रकृति से लिया गया है, क्योंकि उस काल का कोई वास्तविक जहाज आज उपलब्ध नहीं है। चित्र के आधार पर इसका मॉडल तैयार करना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। इस काम में IIT मद्रास ने सहयोग किया और पानी में इसका परीक्षण भी किया गया, ताकि इसके डिजाइन की मजबूती और समुद्र में संतुलन को परखा जा सके।

संस्कृति मंत्रालय ने प्रदान की आर्थिक सहायता 

इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के लिए संस्कृति मंत्रालय ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्रालय ने जुलाई 2023 में भारतीय नौसेना, संस्कृति मंत्रालय और गोवा की होदी इनोवेशन संस्था के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत इस परियोजना की शुरुआत की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में ‘कील लेइंग’ समारोह के साथ जहाज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। कील लेइंग वह परंपरागत रस्म है जिसमें जहाज की सबसे लंबी और मुख्य लकड़ी को स्थापित किया जाता है, जो जहाज की संरचना का आधार होती है।

यह भी पढ़ें : IAS ने वायरल कर दी विराट कोहली की मार्कशीट, इस सब्जेक्ट में मिले सिर्फ…

यह जहाज केवल एक कलात्मक विरासत ही नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन समुद्री संस्कृति और व्यापारिक इतिहास की भी जीती-जागती मिसाल है। इसे नौसेना में शामिल किए जाने के बाद, इसका अगला चरण शुरू होगा—जहां इसे गुजरात से ओमान तक समुद्र के पार ले जाया जाएगा। यह अंतर-महासागरीय यात्रा भारत के प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों को फिर से जीवंत करेगी और पारंपरिक नौवहन तकनीकों के अनुभव को दोबारा सामने लाएगी। यह परियोजना भारत की सांस्कृतिक और समुद्री विरासत को नई पीढ़ी के सामने लाने का एक अनूठा प्रयास है, जो भविष्य में भी समुद्री इतिहास और परंपरागत तकनीकों के अध्ययन का केंद्र बन सकता है।

Tags: Indian Navy
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Indian Navy

भारतीय नौसेना बनेगी और ताकतवर, 44,000 करोड़ की लागत से 12 MCMV की खरीद को मंजूरी

by Gulshan
May 28, 2025

Indian Navy : भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी माइन काउंटरमेजर वेसल्स (MCMV) के रूप में एक शक्तिशाली सामरिक हथियार हासिल...

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

by Vinod
April 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में...

indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

by Sadaf Farooqui
December 4, 2024

Indian Navy Day:हर साल भारतीय नौसेना एक नई थीम के साथ नौसेना दिवस मनाती है। 2024 की थीम है "नई...

INS Kochi, Indian Navy

INS Kochi Rescue : इंडियन नेवी ने फिर बढ़ाया देश का गौरव हूती मिसाइल अटैक से एक ऑयल शिप को बचाया

by Gulshan
April 29, 2024

INS Kochi : समुद्री तट से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है जिसमें जाबाज़ भारतीय नेवी के कमाल...

Naval operation on hijacked ship near Somalia coast ends, all evacuated safely Hijack

सोमालिया तट के पास Hijack हुए समुद्री जहाज पर नौसेना का ऑपरेशन खत्म, सभी सुरक्षित निकाले गए

by Gautam Jha
January 6, 2024

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का अरब सागर में सोमालिया के तट के पास Hijack हुए एक समुद्री जहाज पर ऑपरेशन...

Next Post
ChatGPT

ChatGPT से कैसे कमाएं पैसे? जानें आसान और असरदार तरीके

Supreme Court

Supreme Court ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दी, सोशल मीडिया विवाद जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version