Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में हीटवेव का खतरा

दिल्ली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी हुआ है, जबकि हिमाचल में ओले गिरने की संभावना है। उधर ओडिशा और बंगाल में लू चलने की चेतावनी दी गई है। देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 4, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather alert: देश के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जून की शुरुआत के साथ ही राजधानी Delhi समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलधार बारिश के आसार हैं जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा।

Delhi-एनसीआर में दो दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, Delhi और आसपास के इलाकों में 4 और 5 जून को तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में इन दिनों नमी भरा मौसम बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बार जून की शुरुआत ही आंधी और बारिश के साथ हुई है।

RELATED POSTS

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

November 11, 2025
Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

November 10, 2025

हिमाचल में ओले, पहाड़ों में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। खासतौर पर हिमाचल के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चल सकती है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत — खासकर असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मूसलधार बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में भी 4 जून को बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा और बंगाल में हीटवेव का कहर

4 से 6 जून के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट के बाद पुनः 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पूर्वी भारत में हल्की बढ़ोतरी जारी रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में मौसम फिलहाल स्थिर बना रहेगा।

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

by Mayank Yadav
November 11, 2025

Delhi car bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए हृदयविदारक कार धमाके का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर...

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 1990 के दशक के उत्तरार्ध से लेकर 2008 तक आतंकवाद के क्रूर...

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक व्यस्त और अति-संवेदनशील इलाके, लाल किले के ठीक सामने, सोमवार...

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Next Post
Lucknow

रफ्तार बनी मौत की वजह: कारोबारी की बेटी ने कार से युवक को रौंदा, बच्चा और वृद्धा भी घायल

Jaunpur

Jaunpur में कोबरा के डसने से सर्पमित्र मुरलीधर हौसला की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version