मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने से राजधानी में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

वही राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च द्वारा अपडेट किए गए नवीनतम अनुमानों के अनुसार, शनिवार की सुबह हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक 132 को छूने के साथ मध्यम श्रेणी में चला गया।

उत्तराखंड में आज बारिश नहीं होगी। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां बारिश नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version