दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।
दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
बच्चों में दांत दर्द की समस्या आम है। ज्यादा मीठा खाने, तथा दांतों की साफ-सफाई सही से ना रखने के कारण दर्द होने लगता है।
एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।
दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अंदर मौजूद Allicin प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। यह दांत दर्द को खत्म करता है।
चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। इसे दर्द वाले दांत के पास रखें। इससे दांत दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दांत पर लगाए। इससे दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें।