छूमंतर हो जाएगी तोंद, सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स

छूमंतर हो जाएगी तोंद, सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स

ग्रीन टी

ग्रीन टी को फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। खाने के बाद इसके सेवन से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय शरीर की चर्बी गायब करने का बढ़िया तरीका है। शाम को दालचीनी की चाय की चुस्की लेने से आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

छाछ

छाछ को पेट की चर्बी घटाने वाले सबसे अच्छे ड्रिंक्स में एक माना जाता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं।

जीरा पानी

जीरा में थायमोक्विनोन नामक तत्व पाया जाता है, जो वजन घटाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा जीरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

शहद और नींबू पानी

नींबू पानी को वजन घटाने के लिए बेहद असरदार ड्रिंक माना जाता है। नींबू शरीर को साफ करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बर्न होता है।