पितृ पक्ष के दौरान जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां जैसे अरबी, गाजर, मूली, , सूरन, आदि नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इन्हें तामसिक माना जाता है
पितृ पक्ष में कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए?
पितृ पक्ष में मसूर की दाल खाना अशुभ माना जाता है।
पितृ पक्ष के दौरान, जो लोग अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं, उन्हें सफेद चना, काला चना, मसूर, काली उड़द दाल, काली सरसों के बीज, जीरा, काला नमक खाने से मना किया जाता है।
चावल, गेंहू और चने का सत्तू भी पितृ पूजन के दौरान नहीं खाना चाहिए।
पितृ पक्ष में किन चीज़ों की होती है मनाही?
पितृ पक्ष के दौरान नये काम को शुरू करना मना होता है। यहां तक कि नये कपड़े खरीदना और पहनना भी मना होता है।
पितृ पक्ष में नाखून काटना, बाल काटना भी मना होता है।
मान्यता है कि इससे पितर नाराज होते हैं। वहीं दरवाजे पर आए पशु, पक्षी या इंसान को भूखा-प्यासा नहीं जाने देना चाहिए।
पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करने के साथ-साथ मन की शुद्धि भी आवश्यक है। सात्विक भोजन करने पर जोर दिया जाता है, तामसिक और राजसिक भोजन न करने पर।