• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

क्या है कानपुर प्लागर्स ग्रुप ? जिसकी पीएम मोदी ने मन की बात में की तारीफ…

कानपुर का एक ग्रुप आज देशभर में चर्चा का विषय बन गया है, जिसके कारण लोग गंगा घाटों की सफाई के महत्व को समझ रहे हैं।

by Gulshan
November 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kanpur Ploggers Group
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

No Content Available
Kanpur Ploggers Group : कानपुर का एक ग्रुप आज देशभर में चर्चा का विषय बन गया है, जिसके कारण लोग गंगा घाटों की सफाई के महत्व को समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में कानपुर के इस ग्रुप “कानपुर प्लागर्स” की सराहना की। इस ग्रुप ने गंगा घाटों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार काम किया है और अब यह देशभर में एक पहचान बना चुका है।

ऐसे हुई कानपुर प्लागर्स की शुरुआत

कानपुर प्लागर्स की शुरुआत 2021 में कोरोना काल के दौरान हुई थी। ग्रुप की फाउंडर डॉक्टर संजीवनी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का एक बयान देखकर उन्हें प्रेरणा मिली थी, जिसमें मोदी जी ने प्लागिंग के बारे में बात की थी। इसके बाद, संजीवनी के मन में विचार आया कि कानपुर के गंगा घाटों की सफाई के लिए एक मुहिम शुरू की जाए। 6 मार्च 2021 को इस ग्रुप की शुरुआत हुई और अब यह ग्रुप हजारों लोगों का हिस्सा बन चुका है, जो गंगा घाटों की सफाई में अपना योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया की पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, 238 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

संजीवनी शर्मा ने बताया कि इस मुहिम में हर उम्र और पेशे के लोग शामिल हैं। रविवार को शहर के विभिन्न घाटों की सफाई करने के लिए एक घंटा समर्पित किया जाता है, जिसमें वॉलिंटियर के रूप में शहरभर के लोग जुड़ते हैं। वकील, बिजनेसमैन, और अलग-अलग क्लास के लोग घाटों की सफाई करते हैं। इस ग्रुप की शुरुआत 30-40 लोगों से हुई थी, जो अब हजारों तक पहुंच चुकी है। उनका ग्रुप 4 साल के बच्चे से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक के वॉलिंटियरों से भरा हुआ है।

PM मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कानपुर प्लागर्स के काम की सराहना की। उन्होंने कहा था कि इस ग्रुप के सदस्य न केवल शहर को साफ कर रहे हैं, बल्कि वातावरण को स्वच्छ रखने का भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। अगर देशभर में इसी तरह के प्रयास हों, तो भारत एक स्वच्छ भारत बन सकता है। प्रधानमंत्री की सराहना ने इस ग्रुप के सदस्यों को और भी प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री से मिली सराहना के बाद डॉक्टर संजीवनी शर्मा और उनका ग्रुप और अधिक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी यात्रा की शुरुआत थी और अब प्रधानमंत्री के द्वारा सराहना प्राप्त करने के बाद, वे अपने कार्य को कानपुर से बाहर और अन्य शहरों में भी फैलाने का प्रयास करेंगे।

Tags: Kanpur Ploggers Group
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Smart tv price 3D आवाज HD पिक्चर क्वालिटी के साथ सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी, कीमत सुन नहीं होगा विश्वास

Next Post

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
SBI Recruitment 2024

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version