Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

wheat flour side effects: ब्लड शुगर, मोटापा और अपच, कहीं आपका आटा ही तो नहीं जिम्मेदार?

गेहूं के आटे में ग्लूटेन होता है, जो कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डायटीशियन के अनुसार, सही तरीके से आटा गूंथना जरूरी है। इसे कुछ देर आराम देने और पानी या तेल छिड़कने से इसका पोषण बेहतर बनता है।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 6, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

wheat flour side effects: भारत में गेहूं के आटे की रोटियां सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि यह आसानी से उपलब्ध होता है। लेकिन इसमें मौजूद ग्लूटेन कुछ लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कई लोग यह तो जानते हैं कि गेहूं के आटे की रोटियां कभी-कभी नुकसानदायक हो सकती हैं, लेकिन इसकी असली वजह क्या है? आइए, जानते हैं इस पर डायटीशियन का क्या कहना है।

डायटीशियन का क्या कहना है?

निधि शुक्ला पांडे, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय डायटीशियन हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि लोग गेहूं के आटे को सिर्फ ग्लूटेन की वजह से नुकसानदायक मानते हैं। लेकिन पुराने समय में लोग यही रोटियां खाते थे और फिर भी बीमार नहीं पड़ते थे। आखिर ऐसा क्यों?

RELATED POSTS

No Content Available

गलत तरीके से आटा गूंथना बन सकता है समस्या

डायटीशियन के मुताबिक, पहले के समय में लोग आटा गूंथने के बाद उसे ढककर कुछ देर के लिए छोड़ देते थे। इसके अलावा, वे आटे पर हल्का पानी या तेल लगाकर उसे नरम बनाते थे। इससे आटे में बनने वाला ग्लूटेन शरीर के लिए फायदेमंद होता था और आसानी से पच जाता था। लेकिन आजकल लोग जल्दी में आटा गूंथकर तुरंत रोटियां बनाने लगते हैं, जिससे आटा सही से सेट नहीं हो पाता और इसका सही लाभ शरीर को नहीं मिल पाता। इसके अलावा, कई लोग आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और बाद में उसकी रोटियां बनाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:-Entertainment News: TMKOC का नया ट्रैक, फैंस बोले अब मज़ा नहीं आ रहा

आटा गूंथते समय ध्यान देने वाली बातें

अगर आटा गेहूं का है, तो उसे सही तरीके से सामान्य तापमान पर गूंथें।

जिन्हें ग्लूटेन से दिक्कत है, वे केवल गेहूं के आटे पर निर्भर न रहें, बल्कि उसमें अन्य अनाज भी मिलाएं।

आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 15-20 मिनट तक आराम करने दें।

आटे को ढकने के लिए उस पर थोड़ा पानी या तेल छिड़कें।

आटा गूंथने के बाद कोशिश करें कि एक घंटे के भीतर उसकी रोटियां बना लें।

गेहूं के आटे की रोटियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन सही तरीके से आटा गूंथना जरूरी है। पुराने समय की कुछ आदतें अगर हम फिर से अपना लें, तो गेहूं की रोटियां पहले की तरह फायदेमंद बन सकती हैं। इसलिए आटा गूंथने और रोटियां बनाने के सही तरीकों को अपनाकर ही इसे सेहतमंद बनाया जा सकता है।

Tags: dietitian advicehealthy roti makingwheat flour side effects
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
देवभूमि में PM Modi, गंगा पूजन से जनसभा तक, जानें क्या है आज का पूरा शेड्यूल?

देवभूमि में PM Modi, गंगा पूजन से जनसभा तक, जानें क्या है आज का पूरा शेड्यूल?

1942 में रंगबाजों ने खेली ऐसे होली कि अंग्रेज कलेक्टर की पैंट हो गई थी गीली, जानिए क्यों 7 दिनों तक कानपुर में उड़ता है रंग-गुलाल

1942 में रंगबाजों ने खेली ऐसे होली कि अंग्रेज कलेक्टर की पैंट हो गई थी गीली, जानिए क्यों 7 दिनों तक कानपुर में उड़ता है रंग-गुलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version