Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Keyboard पर F और J बटन पर उभरी हुई लाइन क्यों होती है क्या यह सिर्फ डिजाइन है या टाइपिंग को आसान बनाने की कोई ट्रिक

कीबोर्ड के F और J बटन पर बनी लाइन का मकसद टाइपिंग आसान बनाना है। इससे उंगलियां सही जगह पर रहती हैं और लोग बिना देखे तेजी से और सही टाइप कर पाते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 11, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bumps on F and J Keys: आज के दौर में कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल हर कोई करता है, चाहे वह छात्र हो या ऑफिस में काम करने वाला कोई प्रोफेशनल। हम दिनभर कंप्यूटर पर टाइपिंग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कीबोर्ड के F और J बटन पर हल्की सी उभरी हुई लाइन क्यों होती है? अगर आपने कभी ध्यान दिया है तो यह सवाल आपके मन में जरूर आया होगा। चलिए, आज हम आपको इसका आसान जवाब बताते हैं।

होम रो क्या होता है?

कीबोर्ड पर टाइपिंग करते समय उंगलियों को जहां रखा जाता है, उसे ‘होम रो’ (Home Row) कहा जाता है। इसमें A, S, D, F, J, K, L और ; बटन शामिल होते हैं। इस लाइन को मिडिल रो भी कहा जाता है। F और J बटन के ऊपर जो उभार होता है, वह टाइपिंग शुरू करने की सही जगह बताता है। जब हम टाइपिंग करते हैं तो उंगलियों को बिना देखे सही जगह पर रखना जरूरी होता है। F और J बटन पर बनी यह लाइन आपको महसूस कराती है कि आपकी उंगलियां कहां रखी हैं। इससे आप कीबोर्ड पर बिना देखे टाइपिंग कर सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

टाइपिंग स्पीड और Accuracy में कैसे मददगार?

जब हम कीबोर्ड को बार-बार देखने लगते हैं तो टाइपिंग की स्पीड कम हो जाती है और गलतियां भी ज्यादा होती हैं। लेकिन अगर आप सीधे स्क्रीन देखकर टाइप करते हैं तो आपकी स्पीड भी अच्छी रहती है और गलतियां भी कम होती हैं।

F और J बटन पर बनी उभरी हुई रेखा से टाइपिंग के दौरान पता चलता है कि आपकी उंगलियां सही बटन पर हैं या नहीं। खास बात यह है कि ये लाइन नेत्रहीन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। वे सिर्फ इस उभार को महसूस करके समझ जाते हैं कि उनकी उंगलियां कहां रखी हैं और वे आराम से टाइप कर सकते हैं।

क्यों है ये डिजाइन जरूरी?

कीबोर्ड का यह डिजाइन यूं ही नहीं बनाया गया है। इसका मकसद लोगों को आसानी से टाइप करना सिखाना है। खासकर जो लोग टच टाइपिंग (बिना देखे टाइपिंग) करते हैं, उनके लिए ये लाइन बेहद मददगार होती है। इससे उनके हाथों की पोजीशन सही बनी रहती है और वे जल्दी व सही टाइप कर पाते हैं।

Tags: Keyboard TipsTyping Skills
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
CM Yogi

कल्कि मंदिर की परिक्रमा में दौड़ेगा विकास का रथ: योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर किए 7 करोड़

यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version