Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

पूजा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाना है सही, लेकिन काशी गंगाजल घर लाना क्यों है वर्जित, जानिए इसकी ख़ास वजह

काशी से गंगाजल घर लाना धार्मिक और वैज्ञानिक कारणों से वर्जित है। यहां मोक्ष की प्राप्ति के लिए लोग गंगा स्नान करते हैं, लेकिन मृतकों की राख मिलने की आशंका के चलते इसका जल घर नहीं लाते।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 1, 2025
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Why Ganga Water from Kashi is Not Brought Home: गंगा नदी को भारत में देवी का दर्जा मिला है। करोड़ों लोग गंगा को मां की तरह पूजते हैं। हिंदू धर्म में इसका बहुत खास महत्व है। गंगा का जल यानी गंगाजल हर धार्मिक काम में जरूरी माना जाता है। पूजा-पाठ, यज्ञ, और किसी भी शुभ कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल होता है।

हरिद्वार का गंगाजल क्यों सबसे खास?

हरिद्वार को गंगा के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है। यहीं पर गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है। माना जाता है कि यहां का गंगाजल बेहद पवित्र और शुद्ध होता है। इसलिए लोग पूजा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं। गौमुख, भागीरथी, गढ़गंगा और प्रयागराज जैसे स्थानों से भी लोग गंगाजल लेकर अपने घर लाते हैं और पूजा स्थान में रखते हैं।

RELATED POSTS

Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025:आईए जानते हैं पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृपक्ष में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल

September 8, 2025
Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

September 1, 2025

लेकिन काशी का गंगाजल क्यों नहीं लाया जाता?

काशी यानी वाराणसी, गंगा किनारे बसा एक पुराना और आध्यात्मिक शहर है। यहां गंगा स्नान को मोक्षदायी माना जाता है। मगर मान्यता है कि यहां का गंगाजल घर नहीं ले जाना चाहिए।

कहा जाता है कि काशी मोक्ष की नगरी है। यहां जो भी आता है, चाहे इंसान हो या कोई जीव, वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। चूंकि यहां रोज़ बहुत से लोगों का अंतिम संस्कार होता है और उनकी राख गंगा में विसर्जित की जाती है, तो आशंका रहती है कि गंगाजल में मृतकों के अवशेष मिल सकते हैं। अगर ऐसा जल घर ले जाया जाए तो आत्मा को मुक्ति मिलने में रुकावट आ सकती है। यही कारण है कि काशी से गंगाजल ले जाना मना है।

वैज्ञानिक वजह भी जुड़ी है

धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह परंपरा सही मानी गई है। काशी में रोज़ हजारों अंतिम संस्कार होते हैं और उनके अवशेष गंगा में मिलते हैं। गंगा में पानी को साफ करने की प्राकृतिक क्षमता जरूर है, लेकिन काशी के जल में कुछ ऐसे बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीव होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए यह जल पीने या घर में रखने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।

गंगास्नान से ही मिलती है मुक्ति

हालांकि काशी से गंगाजल नहीं लाया जाता, लेकिन वहां स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि काशी में गंगा स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आकर गंगा में डुबकी लगाते हैं।

Tags: Hindu ritualsIndian Spiritual Beliefs
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025:आईए जानते हैं पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृपक्ष में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Religious News : पितृपक्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह 16 दिनों का विशेष समय...

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Pitru Paksha 2025: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा श्राद्ध से हो रही है और इसका...

Clapping after Shiv Puja in Sawan

Religious news: सावन में शिव पूजा के बाद क्यों बजाते है ताली,क्या है इसका रहस्य

by SYED BUSHRA
July 18, 2025

Clapping After Shiv Puja in Sawan: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस पवित्र महीने में...

क्या शाम को दीया जलाने के बाद भी लक्ष्मी जी नहीं कर रही कृपा जानिए कैसे होगी धन वर्षा

क्या शाम को दीया जलाने के बाद भी लक्ष्मी जी नहीं कर रही कृपा जानिए कैसे होगी धन वर्षा

by Sadaf Farooqui
May 17, 2025

Important Rules for Lighting Evening Lamp रोज़ शाम को दीया जलाने से घर में सुख-शांति आती है और पैसों की...

Religious news : कलावा एक पवित्र रक्षा सूत्र ,इसे कितने दिन तक पहनें ,क्या है इसके नियम

Religious news : कलावा एक पवित्र रक्षा सूत्र ,इसे कितने दिन तक पहनें ,क्या है इसके नियम

by SYED BUSHRA
May 13, 2025

Kalawa duration and rules : Rules, Duration & Effects हिंदू धर्म में हाथ में बांधा जाने वाला कलावा या रक्षा...

Next Post
कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

Romantic or casual, 8 restaurants to celebrate Valentine's

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version