Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Playing cards : ताश के चार राजाओं में एक की क्यों नहीं होती मूंछ? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

ताश के चार राजाओं में सिर्फ किंग ऑफ हार्ट बिना मूंछ का होता है। 15वीं सदी में छपाई के दौरान उसकी मूंछ का निशान मिट गया। समय के साथ उसकी कुल्हाड़ी भी खंजर में बदल गई, जिससे इसे "सुसाइड किंग" कहा जाता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 8, 2025
in राष्ट्रीय
why king of hearts has no moustache
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

card game mystery : ताश का खेल दुनिया भर में अलग-अलग नियमों के साथ खेला जाता है, लेकिन कार्ड के डिजाइन लगभग एक जैसे ही होते हैं। एक डेक में 52 पत्ते होते हैं, जिनमें चार राजा (Kings) भी शामिल होते हैं। मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि इन चार राजाओं में से केवल तीन की मूंछ होती है, जबकि एक राजा बिना मूंछ के होता है?

अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो अगली बार जब ताश खेलें, तो जरूर देखिएगा। लाल पान (Hearts) के राजा की मूंछ नहीं होती। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? आइए, इस दिलचस्प रहस्य को समझते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

ताश के पत्तों का अनोखा डिजाइन

ताश के 52 पत्ते चार अलग-अलग तरह के होते हैं ।पान, चिड़ी, ईंट और हुकुम। हर सेट में 13-13 पत्ते होते हैं, जिनमें इक्के से लेकर दहला, राजा, बेगम और गुलाम शामिल होते हैं। इन चारों सेट में चार राजा होते हैं, लेकिन लाल पान के राजा की शक्ल बाकी तीनों से अलग होती है। लाल पान के राजा की मूंछ नहीं होती और उसके हाथ में खंजर (छुरा) नजर आता है। मगर बाकी तीन राजाओं की मूंछ साफ दिखाई देती है।

पहले होती थी मूंछ, मगर फिर गायब हो गई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ताश के पत्तों की डिजाइन बनी थी, तब लाल पान के राजा की भी मूंछ हुआ करती थी। 15वीं सदी में फ्रांस में ताश के पत्तों का डिज़ाइन तैयार किया गया था। उस समय कार्ड को लकड़ी के ब्लॉक पर उकेर कर छापा जाता था।समय के साथ जब ये लकड़ी के ब्लॉक घिसने लगे, तो डिजाइन धुंधली पड़ने लगी। धीरे-धीरे लाल पान के राजा की मूंछ भी मिट गई। जब नए डिज़ाइन बनाए गए, तो कलाकारों ने बिना मूंछ वाले राजा को ही ताश में शामिल कर लिया। हालांकि, रूस जैसे कुछ देशों में आज भी किंग ऑफ हार्ट की मूंछ बनाई जाती है।

कुल्हाड़ी कैसे बनी खंजर

लाल पान के राजा के हाथ में जो आज खंजर (छुरा) दिखता है, वह पहले कुल्हाड़ी हुआ करता था। लकड़ी के ब्लॉक के घिसने से कुल्हाड़ी का अगला हिस्सा धीरे-धीरे गायब हो गया। इस वजह से हाथ में छोटी सी लकड़ी का टुकड़ा नजर आने लगा, जो खंजर जैसा दिखता था। तब से लोग मानने लगे कि यह राजा खुद को खंजर घोंप रहा है। यही कारण है कि किंग ऑफ हार्ट को “सुसाइड किंग” भी कहा जाता है।

Tags: card game mysteryplaying cards
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

Mahila Samriddhi Yojana

दिल्ली में आई महिला समृद्धि योजना, हर महीने देगी 2,500 रुपये, जानें क्या हैं दस्तावेज ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version