Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

मच्छर उन लोगों को ज्यादा काटते हैं जिनका ब्लड ग्रुप ‘O’ होता है, या जिनके शरीर से खास गंध, ज्यादा कार्बन डाईऑक्साइड और पसीने जैसे तत्व निकलते हैं। मादा मच्छर इन्हीं संकेतों को पहचानती हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 26, 2025
in Uncategorized
Why mosquitoes bite some people more than others
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Why mosquitoes bite some people more than others : गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। शाम होते ही भिन-भिन की आवाज़ें सुनाई देने लगती हैं और कई बार तो ये मच्छर सोने तक नहीं देते। कुछ लोग हमेशा शिकायत करते हैं कि उन्हें ही क्यों सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं, जबकि बाकी लोग आराम से बैठे रहते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि मच्छर किस आधार पर अपना शिकार चुनते हैं और क्या वाकई इसका आपके खून से कोई रिश्ता है।

ब्लड ग्रुप का कनेक्शन

वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक, सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों को काटती हैं, क्योंकि अंडे देने से पहले उन्हें खून में मौजूद पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। रिसर्च में यह पाया गया है कि ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोग मच्छरों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। उनकी तुलना में ‘A’ और ‘B’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कम मच्छर काटते हैं। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

RELATED POSTS

Fainted from heat what to do

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

June 27, 2025
क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

June 17, 2025

शरीर की खुशबू और फैटी एसिड

कुछ लोगों के शरीर से एक खास तरह की गंध निकलती है, जो मच्छरों को अपनी तरफ खींचती है। यह गंध त्वचा पर मौजूद फैटी एसिड और कार्बोक्सिलिक एसिड के कारण होती है। अगर आपकी त्वचा पर ऐसे तत्व ज्यादा हैं, तो मच्छर आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

कार्बन डाईऑक्साइड की भूमिका

हम जब सांस लेते हैं, तो हमारे शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) निकलती है। मादा मच्छर अपने खास सेंसिंग सिस्टम से CO2 की महक पहचान लेती हैं और उसी दिशा में उड़कर इंसान के पास आ जाती हैं। यही कारण है कि जब आप रात को सोते हैं, तब भी मच्छर आपको ढूंढ़ लेते हैं।

शरीर से निकलने वाले खास तत्व

शरीर से निकलने वाले कुछ खास द्रव्य, जैसे यूरिक एसिड, लैक्टिक एसिड और अमोनिया की महक भी मच्छरों को आकर्षित करती है। जो लोग शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं या पसीना बहुत आता है, उन्हें मच्छर ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य शोध और जानकारियों पर आधारित है। News1India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags: MosquitoBiteFactssummer health tips
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Fainted from heat what to do

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

by SYED BUSHRA
June 27, 2025

If Someone Fainted from Heat गर्मियों में धूप और हीटवेव की वजह से कई बार लोग चक्कर खाकर बेहोश हो...

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

by SYED BUSHRA
June 17, 2025

Wasp Bite Remedies : गर्मी के मौसम में अक्सर घर की बालकनी, छत, खिड़की या गार्डन के कोनों में ततैया...

हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

by SYED BUSHRA
May 28, 2025

 Bottle cap color meaning : गर्मियों में जब हम बाहर निकलते हैं, तो सबसे ज़रूरी चीज़ होती है।पानी। धूप और...

how to prevent heatstroke in extreme heat

Health news : गर्मी में लू से कैसे बचें क्या करें अगर हो जाए हीटस्ट्रोक जानिए इसके लक्षण और इलाज

by SYED BUSHRA
April 29, 2025

Heatstroke : इन दिनों दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 40 डिग्री से...

Nautapa 2025: क्यों बढ़ रही गर्मी की मार? क्या है कोई वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Nautapa 2025: क्यों बढ़ रही गर्मी की मार? क्या है कोई वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

by Sadaf Farooqui
April 24, 2025

Nautapa 2025: गर्मी के मौसम में एक ऐसा समय आता है जब सूरज की तपिश अपना कहर ढाने लगती है।...

Next Post
Lord Jagannath Rath Yatra Chhera Pehra

Jagannath’s Rath Yatra Ritual : क्या होता है छेरा पहरा? जानिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की एक बेहद ख़ास रस्म

Lucknow

ट्रक की चपेट में गया किशोर, दोस्त ने गम में दी जान: लखनऊ हादसे ने झकझोरा, दोस्ती की अमर मिसाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version