Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Uncategorized

Ranbir Kapoor को पत्नी Alia Bhatt संग क्यों नहीं घुसने दिया उज्जैन महाकाल के मंदिर में, जानें इसका बीफ कनेक्शन

Neel Mani by Neel Mani
September 7, 2022
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड की आगामी फिल्मों को लेकर मुसीबते कम होती नहीं दिख रही है। सोशल मीडिया पर अब बॉयकॉट (Boycott) ट्रेंड की  लिस्ट में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र( Brahmastra) आ गई है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter) पर ब्रह्मास्त्र का जमकर विरोध हो रहा है, जिसकी वजह रणबीर कपूर का पुराना और आलिया भट्ट का हालिया बयान बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

Ranbir Kapoor

रिलीज से पहले ही रणबीर की ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, सिर्फ एक ही झलक में कमा लिए 1000 करोड़

July 9, 2025

राहा के बाद क्या घर आएगा एक और क्यूट बेबी? रणबीर कपूर ने ऐसे दिया हिंट

March 21, 2025

Boycott का असर फिल्म के प्रमोशन पर भी भारी पड़ता दिख रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, तो उन्हें हिन्दू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Protest against #Brahmastra star's #AliaBhatt & #RanbirKapoor at Ujjain.

Team Brahmāstra along with #AyanMukerji are in Ujjain to visit Mahakaleshwar Temple.

After Alia shared the video on Instagram to inform about team visit at Ujjain, protesters reached their with Black flags pic.twitter.com/TilxMMQwuE

— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) September 6, 2022

उज्जैन पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का विरोध इस हद तक पहुंच गया कि उन्हें महाकाल के दर्शन के बिना ही वापस लौटना पड़ा।

हिन्दू संगठनों के इस तरह से इन बॉलीवुड सेलेब्स को दर्शन नहीं कर दिए जाने के पीछे की नाराजगी की वजह भी हम आपको बताते हैं।

एक्टर रणबीर कपूर का साल 2011 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म रॉकस्टार (Rock Star) का प्रमोशन करने के दौरान ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि “उन्हें बीफ खाना पसंद है।”

इतना ही नहीं रणबीर कहते हैं, “मेरा परिवार पेशावर से है, इसलिए हमारे साथ बहुत सारा पेशावरी खाना भी भारत आ गया। मैं मटन, पाया और बीफ का प्रशंसक हूं।”

बस इसी को लेकर इस फिल्म का Boycott और तेजी से होने लगा है। इतना ही नहीं वायरल क्लिप के चलते रणबीर कपूर को “पेशावर का ‘बीफ मैन” कह कर उनकी फिल्म का Boycott किया जा रहा है।

The 'Beef Guy' Ranbir Kapoor, his arrogant wife Alia Bhatt & the confused 'Brahmastra' director, Ayan Mukherjee were booted out of Ujjain's Mahakal temple by the protesting hindus there. The trio escaped b4 completing their temple run.👇#BoycottBramhashtra #CulturalGenocide pic.twitter.com/Wm1rhwenHd

— Sanatan Joddha (@SanatanJoddha) September 6, 2022

फिल्म के विरोध को लेकर ही आलिया भट्ट भी लोगों के निशाने पर हैं, जिसमें उनका एक बयान लोगों को रास नहीं आ रहा है। हाल ही में आलिया ने फिल्म के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर कहा था कि अगर कोई उन्हें पसंद नहीं करता तो उनकी फिल्में न देखे।

बस इसी बयान को लेकर उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra) पर पड़ने वाला है।

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में  संध्या आरती के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तो थे, लेकिन हिन्दू संगठनों के विरोध के कारण वे भगवान महाकाल के दर्शन नहीं कर सके।

On their way to Ujjain . ✈️🔱🕉️#RanbirKapoor #AliaBhatt #AyanMukerji #Brahmastra pic.twitter.com/7UMWFXE9uH

— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) September 6, 2022

स्थानीय पुलिस के लाख समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके चलते सिर्फ निर्देशक अयान मुखर्जी ही संध्या आरती में हिस्सा ले सके।

इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Tags: Alia BhattAyan Mukerjiboycottbrahmastraranbir kapoorTwitter
Share196Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Ranbir Kapoor

रिलीज से पहले ही रणबीर की ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, सिर्फ एक ही झलक में कमा लिए 1000 करोड़

by Gulshan
July 9, 2025

Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह...

राहा के बाद क्या घर आएगा एक और क्यूट बेबी? रणबीर कपूर ने ऐसे दिया हिंट

by Kirtika Tyagi
March 21, 2025

Ranbir-Alia : बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर है, जो...

Christmas 2025

Christmas 2025: आलिया-रणबीर ने बेटी राहा संग मनाया क्रिसमस, क्रिसमस डिनर की फोटो आई सामने

by Sufiya Tahir
December 25, 2024

Christmas 2025: बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने महेश भट्ट के घर क्रिसमस सेलब्रैट किया। इस दौरान पूजा...

Jigra OTT Release

Jigra OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा, इस प्लेटफॉर्म पर देखें

by Sufiya Tahir
December 6, 2024

Jigra OTT Release: आलिया भट्ट ने अपनी मच अवेटेड फिल्म जिगरा के साथ सिनेमाघरों में कम बैक किया था। इस...

Ramayana Release Date

Ramayana Release Date: रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दो पार्ट में होगी रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट

by Digital Desk
November 6, 2024

Ramayana Release Date: रामायण नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्मों मे से एक है, इस फिल्म की अनाउन्स्मेन्ट के बाद...

Next Post

Radhika Apte: पोल पट्टी खोलते हुए बॉलीवुड के काले सच के बारे में बताया, साथ सोने को कहा गया और करने पड़ेंगे ये काम

'राजपथ' को ‘कर्तव्यपथ’ में बदलने के पीछे क्या है मोदी सरकार की मंशा, पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version